विज्ञापन
3 minutes ago

India vs Zimbabwe LIVE Score, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 48वें मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है. संजू 24 रन बनाकर आउट हुए. संजू और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े हैं. भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है. इससे पहले, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं टीम इंडिया ने दो बदलाव किया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन आए हैं.(Live Scorecard)

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Here are the Live Score and Updates of the India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super Eight match


 

IND vs ZIM Live Score: इस ओवर से आए सिर्फ 4 रन

पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. सिकंदर रजा यह ओवर फेंकने आए थे. अब दोनों छोर से स्पिन होगी. देखना होगा कि अभिषेक और ईशान का बल्ला कितने देर खामोश रहता है. भारत का रन रेट 11 से अधिक का है. यह पिच काफी बेहतर है बैटिंग के लिए. 
7.0 ओवर: भारत 84/1

IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. आज अभिषेक ने जिस तरह का इंटेट दिखाया है, वो काफी अहम है. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. अभिषेक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि ईशान ने ओवर की शुरुआत चौके से की और फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ा. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. ईशान और अभिषेक पावरप्ले के बाद भी ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे. 
6.0 ओवर: भारत 80/1

IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी हैं. संजू सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर ईशान किशन आए हैं. अभिषेक आज अच्छे टच में है. पिछले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अभिषेक का फॉर्म में आना भारतीय फैंस के लिए अच्छा संकेत हैं.  पिछले ओवर से सिर्फ 14 रन आए हैं. भारत का स्कोर 50 पार हो चुका है. 
5.0 ओवर: भारत 63/1

IND vs ZIM Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा, संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट. स्लो बॉल थी. सैमसन ने रूम बनाकर मारने का प्रयास किया. डीप मिड विकेट पर शॉर्ट खेला. लेकिन लपके गए. कनेक्शन सही नहीं हुआ. अगर गेंद में गति होती और कनेक्शन सही हुआ होता तो गेंद सीमारेखा पार होती. पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई है. भारतीय टीम की यह जारी टी20  वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. 
3.4 ओवर: भारत 48/1 

IND vs ZIM Live Score: तूफानी बल्लेबाजी जारी

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पावरप्ले में कितने रन बटोरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा. पिच अच्छी है बल्लेबाजी के लिए. एक छोर से संजू प्रहार कर रहे हैं और दूसरे छोर से अभिषेक. जारी टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों ने 3 ओवर में ही 46 रन बटोर लिए हैं. पिछले ओवर से 23 रन आए हैं. 

3.0 ओवर: भारत 46/0

IND vs ZIM Live Score: इस ओवर से आए 10 रन

इस ओवर से 10 रन आए हैं. संजू सैमसन आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने 85 मीटर लंब छक्का जड़ा. 
2.0 ओवर: भारत 23/0

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को हराना होगा 148 से

भारत को जिम्बाब्वे को 148 रन से हराना होगा. अगर उसने ऐसा दिया तो उसका नेट रन रेट वेस्टइंडीज से ऊपर होगा. अगर आखिरी मुकाबले का कोई नतीजा नहीं आया तो फिर नेट रन रेट काफी अहम होगा.

IND vs ZIM Live Score: संजू सैमसन ने दिलाई तूफानी शुरुआत

संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. छक्के के साथ उन्होंने अपना और भारत का रनों का खाता खोला. भारत ने पहले ओवर से 13 रन बटोरे हैं. पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर लग रही है. 
1.0 ओवर: भारत 13/0

IND vs ZIM Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मौजूद है. संजू पहली गेंद का सामना करेंगे. ईशान किशन क्रम पर आते हैं देखना मजेदार होगा. टीम इंडिया की नजरें मजबूत शुरुआत पर

IND vs ZIM Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले कप्तान सूर्या

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"फैसले से खुश हूं, पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे हैं. लड़के तैयार हैं. टीम में माहौल शांत है. हार्दिक ने जिस तरह से टीम से बात की, वो अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्हें पता है कि टीम के लिए उनका योगदान क्या है. टीम को इसकी जरूरत थी और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे जीत हो या हार, कुछ न कुछ तो सीखते ही हैं. पिछले मैच में जो हुआ उसे भूल जाओ. वैसे ही खेलो जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हो. खेल का आनंद लो और सब कुछ भूल जाओ. निडर रहो. दो बदलाव: वाशिंगटन की जगह अक्षर और रिंकू की जगह सैमसन आए हैं. संजू विकेटकीपिंग करेंगे."

IND vs ZIM LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं टीम इंडिया ने दो बदलाव किया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन आए हैं.

Ind Vs Zim LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे की टीम

जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

Ind Vs Zim LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

Ind Vs Zim LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया है. इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है.

Ind Vs Zim LIVE: नमस्कार!

भारत और जिंबाब्वे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com