विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup 2026: क्या बारिश के कारण रद्द होगा मैच? जानिए कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

India vs West Indies Kolkata weather forecast: ईडन गार्डन्स कॉम्पिटिशन के आखिरी सेमी-फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए ज़रूरी मैच होस्ट कर रहा है.

IND vs WI, T20  World Cup 2026: क्या बारिश के कारण रद्द होगा मैच? जानिए कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
IND vs WI, Kolkata Weather Forecast Update:

IND vs WI, Kolkata Weather Forecast Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड का आगाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ किया था. प्रोटियाज टीम के खिलाफ मिली 76 रनों की बड़ी हार से भारतीय टीम के नेट रन रेट पर भी बुरा असर पड़ा था.  हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में सूर्या की सेना ने शानदार वापसी की थी. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से हराया था. अब कोलकाता में यह मैच भारत के लिए अहम है. मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, 

रन रेट में भारत से आगे वेस्टइंडीज

रन रेट की बात की जाए तो वेस्टइंडीज भारत से आगे हैं, ऐसे में यदि आजके मैच में बारिश होती है तो फिर भारत को मुश्किल होगा. क्योंकि मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के 3-3 अंक होंगे, ऐसे में नेट रन रेट देखा जाएगा. जिसमें वेस्टइंडीज की टीम को फायदा होगा और भारत सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट इस समय +1.791 है और भारत का -0.100 है, यानी बारिश के कारण रद्द होने पर वेस्टइंडीज को फायदा होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

कोलकाता मौसम का अनुमान
कोलकाता के मौसम के अनुमान के मुताबिक आसमान साफ़ रहेगा और बारिश नहीं होगी, जिससे ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच मैच बिना किसी रुकावट के हो सकेगा. कोलकाता में टेम्परेचर 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, ह्यूमिडिटी 70 परसेंट से ज़्यादा और हवा की स्पीड लगभग 10-12 km/घंटा रहेगी.

मैच जीतो सेमीफाइनल में पहुंचे

जैसे ही अनुमान है कि मैच में बारिश बाधा नहीं डालेगी, ऐसे में भारत को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा और सेमीफाइनल मे ंजगह बनानी होगी. भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच को पलट सकते हैं. उम्मीद है कि आज भारतीय टीम बेहतरीन खेल दिखाएगा और सेमीफाइनल में प्रवेश करगी. 

भारतीय टीम संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज टीम संभावित XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com