विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2022

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

वहीँ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज़ टीम की शुरुआत बेमिसाल रही और पूरन की सेना ने शुरुआत से ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा| इसी बीच विंडीज़ टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें ओडियन स्मिथ और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट हासिल किया| जेसन होल्डर, अकील होसेन, फैबियन एलन और केमार रोच के हाथ 1-1 सफ़लता आई| ऐसे में अब देखना होगा कि वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते है और इस लक्ष्य को हासिल करते हुए क्या तीन मैचों की इस वनडे सीरीज़ में क्या 1-1 बराबरी कर पाते है? या फिर भारत इस स्कोर को डिफेंड करते हुए 2-0 से सीरीज़ पर कब्ज़ा कर लेते है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए बने रहिए हमारे साथ इस मुकाबले के दूसरी पारी के साथ!!

हालाँकि उसके बाद एक अहम 91 रनों की साझेदारी केएल राहुल (49) के साथ सूर्यकुमार यादव (64) के बीच में हुई जिसके कारण टीम की लड़खड़ाती हुई पारी संभल सकी| हालाँकि इसी बीच राहुल 1 रन से अपना अर्धशतक बनाते बनाते रह गए और रन आउट हो गए| हालाँकि इससे पहले उन्हें 4 रनों के स्कोर पर शाई होप के द्वारा जीवनदान भी मिला था जिसका फ़ायदा वो ज़्यादा समय तक नहीं उठा सके| जिसके बाद सूर्यकुमार ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वो भी बड़ा हिट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए अंत में दीपक हुड्डा (29) ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम के स्कोर को 237 रनों तक पहुँचाया|

शानदार गेंदबाज़ी वेस्टइंडीज़ गेंदबाजों के द्वारा इस दूसरे वनडे मुकाबले में देखने को मिली!! अपने पहले वनडे मैच में कप्तानी करवा रहे निकोलस पूरन ने अपने लिए गए सही फ़ैसलों से भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया| सूर्यकुमार यादव द्वारा खेली गई शानदार 64 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर रोहित एंड कंपनी ने विंडीज़ टीम के सामने 238 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई भारत की टीम ने शुरुआती 3 ओवरों में ही अपने कप्तान रोहित शर्मा (5) के विकेट को गँवा दिया| हालाँकि भारतीय टीम द्वारा किया गया सलामी बल्लेबाज़ी में बदलाव फ्लॉप रहा और रिषभ पंत 34 गेंदों को खेलकर बस 18 रन ही टीम के लिए जोड़ पाए और एक ख़राब शॉट खेलकर अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद विराट कोहली (18) ने भी कुछ खास नहीं किया और वो भी अपना विकेट सस्ते में देते हुए चलते बने|

49.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद पर रूम बनाकर मारने गए लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| कीपर तक गई गेंद लेकिन इस बार रन नहीं भागे| भारत की पारी 237 रनों पर हुई समाप्त| विंडीज़ के सामने 238 रनों का लक्ष्य|

49.5 ओवर (1 रन) बाई के रूप में सिंगल चुरा लिया| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीट हुए| कीपर तक गई गेंद लेकिन तबतक चहल रन के लिए भाग खड़े हुए| अच्छी रनिंग की बदौलत सिंगल पूरा कर लिया|

49.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर खेला, एक रन हासिल हुआ|

49.3 ओवर (2 रन) रन आउट का मौका लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी| मिड विकेट फील्डर थ्रो नहीं लगा पाए| फ्रेम में भी नहीं थे यूजी| ओवर थ्रो हुआ और एक और अतिरिक्त रन बन गया| पुल शॉट खेला गया था मिड विकेट की तरफ|

49.2 ओवर (0 रन) बाहर की गेंद, कट लगाने गए लेकिन चूक गए|

49.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बहुमूल्य रन भारत के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: Yuzvendra Chahal hits Alzarri Joseph for a 4! IND 233/9 (49.1 Ov). CRR: 4.74

48.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| 229/9 भारत|

48.5 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद जिसे डक कर दिया गया|

48.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

48.3 ओवर (2 रन) पुल किया फाइन लेग की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हुआ|

48.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

48.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट अकील हुसैन बोल्ड जेसन होल्डर| 29 रन बनाकर हूडा लौट गए पवेलियन| बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन हाथों में बल्ला स्लाइस हुआ| लॉन्ग ऑफ़ ना जाकर कवर्स की तरफ गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| निराश तो दिखे हूडा लेकिन कोई बात नहीं अब बड़े शॉट्स तो लगाना ही था| ऑल आउट की कगार पर भारत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: WICKET! Deepak Hooda c Akeal Hosein b Jason Holder 29 (25b, 2x4, 0x6). IND 226/9 (48.1 Ov). CRR: 4.69

47.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया, अम्पायर्स कॉल के चलते रिव्यु बच गया| विकेट लाइन की गेंद को डिफेन्स किया था लेकिन पहले पैड्स पर लग गई थी बॉल| रिव्यु लिया गया था जहाँ रिप्ले में पाया गया कि विकेट्स को किस कर रही थी गेंद|

47.5 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की तरफ खेला, गैप से एक रन हासिल किया|

47.4 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर के हाथों के पास से रन भाग लिया| अगर इसे पकड़ लेते कवर्स फील्डर तो रन आउट का मौका बन सकता था|

युजवेंद्र चहल अगले बल्लेबाज़...

47.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शाइ होप बोल्ड अलज़ारी जोसफ| एक और झटका भारत को लगता हुआ| 3 रन बनाकर सिराज लौटे पवेलियन| गुड लेंथ गेंद आउट साइड ऑफ़| उछाल के साथ उनकी ओर आई जिसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों की तरफ प्रस्थान कर गई बॉल| सिराज खुद से काफी निराश दिखे| कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिल रही यहाँ पर| 224/8 भारत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: WICKET! Mohammed Siraj c Shai Hope b Alzarri Joseph 3 (5b, 0x4, 0x6). IND 224/8 (47.3 Ov). CRR: 4.72

47.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

47.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

46.6 ओवर (4 रन) चौका!! ये बढ़िया अंदाज़ में खेला गया शॉट| दिशा से भटके और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: Deepak Hooda hits Jason Holder for a 4! IND 222/7 (47.0 Ov). CRR: 4.72

46.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया, एक रन हासिल हुआ|

46.4 ओवर (1 रन) फुल बॉल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

46.3 ओवर (2 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़|सही समय पर डाईव लगाकर क्रीज़ में एंट्री मारी| हूडा ने ली होगी चैन की सांस| बाउंसर गेंद पर अपर कट लगाकर रन भाग खड़े हुए थे| पहला तेज़ी से लिया, दुसरे की मांग, फील्डर का डीप से फ्लैट थ्रो आया, कीपर ने बेल्स उड़ाई लेकिन तबतक बल्लेबाज़ अंदर घुस चुके थे| दो रन मिले|

46.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| स्ट्राइक हुआ रोटेट| हूडा अब सामने आ गए हैं|

46.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

45.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शमर ब्रूक्स बोल्ड अलज़ारी जोसफ| 8 रन बनाकर ठाकुर लौटे पवेलियन| लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| शॉट खेलते वक़्त बल्ले का मुंह भी खुल सा गया था और पॉइंट पर हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया| खुद से निराश हुए बल्लेबाज़| 212/7 भारत| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: WICKET! Shardul Thakur c Shamarh Brooks b Alzarri Joseph 8 (15b, 1x4, 0x6). IND 212/7 (46.0 Ov). CRR: 4.61

45.5 ओवर (4 रन) चौका! पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd ODI: Shardul Thakur hits Alzarri Joseph for a 4! IND 212/6 (45.5 Ov). CRR: 4.63

45.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

45.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

45.2 ओवर (1 रन) पंच किया कवर्स की दिशा में बॉल को, हालांकि हवा में थी लेकिन गैप में गिरी, एक ही रन मिला|

45.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप करते हुए सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com