विज्ञापन
8 years ago
राजकोट: India Vs West Indies Live Score (TEST):  वेस्टइंडीज यानी विंडीज के खिलाफ (India vs west indies) दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदर शतक जड़ा. भारत बनाम विंडीज टेस्ट (India Vs West Indies Live Score (TEST)) मैच की श्रृंखला में राजकोट मे खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया. हालांकि, शुरुआत में टीम इंडिया का यह फैसला खराब रहा, क्योंकि केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन की राह चले गये. इसके बाद अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर पारी को संभाला और वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया. भारत ने एक दिन पहले ही अपने अंतिम-12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी जिसमें मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को पदार्पण का मौका दिया है. वहीं 12 खिलाड़ियों की सूची में से शार्दूल ठाकुर को बाहर जाना पड़ा है. शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं. भारत के को लय वापस हासिल करने के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जीतना अहम है. क्योंकि विदेशी मैदान पर इंग्‍लैंड के हाथों मिली 1-4 की करारी हार से आहत भारतीय टीम अब स्वदेश में विजयी राह पर लौटने के इरादे से उतरी है और आस्ट्रेलिया के कड़े दौरे से पहले टीम संयोजन को सही स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से खेल रही है.
 

India vs West Indies 1st Test, Day 1 Live Score :


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs West Indies Live Score, India Vs West Indies 1st Test, India Vs West Indies, India Vs West Indies 2018, Prithvi Shaw, India, West Indies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com