Live Score: India vs West Indies 1st ODI: विंडीज के साथ रविवार को शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के तहत चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में ओपनर शाई होप और शिमरोन हेटमायर के शतकों से मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए भारत को हराकर अपनी टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी. भारत से मिले 288 रनों का पीछा करते हुए विंडीज की शुरुआत खराब रही, जब सुनील अंब्रीस पांचवें ही ओवर में पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद खासतौर पर शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 218 रन जोड़कर मुकाबले की आधारशिला रख दी. हेटमायर ने आउट होने से पहले करियर का पहला शतक (139 रन, 106 गेंद, 11 चौके, 7 छक्के) जड़ा, तो शाई होप (102 रन, 151 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) ने नाबाद शतक जड़ते हुए विंडीज को 8 विकेट और 13 गेंद बाकी रहते ही जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया.
इससे पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद भारत ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट रखा. भारत की शुरुआत खराब रही . और उसके सितारा बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली सस्ते में ही इस बार पवेलियन लौट गए शेल्डन कॉट्रियल ने भारत को ये दोनों झटके सातवें ओवर में दिए. लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों ने अर्द्धशतक जड़ते हुए चौथे विकेट के लिए 114 रन जोड़कर टीम इंडिया को फिर से पटरी पर ला दिया. श्रेयस अय्यर ने 70 और ऋषभ पंत ने 71 रन की पारी खेली. इनके अलावा केदार जाधव ने निचले क्रम में उपयोगी 40 रन का योगदान दिया. इससे भारत कोटे के 50 ओवरों में 8 विकेट पर 287 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहा, लेकिन हेटमायर और शाई होप ने अपनी बल्लेबाजी से इसे आसान बना दिया.
विंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत ने इस मैच में युवा शिवम दुबे को वनडे करियर का आगाज करने का मौका दिया . चलिए दोनों देशों की टीमों के बारे में जान लीजिए:
विंडीज: केरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श अल्जारी, जोसेफ और शेल्डर कॉट्रेल
Congratulations @IamShivamDube on the ODI debut! #INDvWI #TeamIndia pic.twitter.com/lmgsYfRvVU
— BCCI (@BCCI) December 15, 2019
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी जान लीजिए, स्पेशल स्टोरी.
शाई होप के नाबाद 102 रन..और विंडीज ने आसानी से 47.5 ओवरों में पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली
Shami gets the breakthrough. Shreyas Iyer takes a neat catch this time.
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
Hetmyer departs after scoring 139 runs.#INDvWI pic.twitter.com/cdWGtRn5bs
हेटमायर का 1 छक्का व चौका, बटोर लिए 13 रन
शमी को 1 छक्का व 1 चौका..कुल 13 रन बटोर लिए शमी के इस ओवर में
शिवम दुबे के फेंके 25वें ओवर में आए 8 रन
रवींद्र जडेजा को हेटमायर ने जड़ दिए 2 लंबे छक्के...लगातार...ओवर में आए 16 रन
1st ODI. 21.6: R Jadeja to S Hetmyer (65), 6 runs, 113/1 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
जडेजा के फेके 20वें ओवर में आए सिर्फ 6 रन
13वें ओवर में कुलदीप ने दिए सिर्फ 4 रन..शाई होप और हेटमायर क्रीज पर हैं..
आठवें ओवर में कोई रन नहीं आया..शमी की लाइन और लेंथ देखने लायक है..बांध कर रख दिया..
4.1 चाह की गेंद को सुनील अंब्रीस ने शफल करके फ्लिक करने की कोशिश..बिल्कुल सामने पकड़े गए..जोरदार अपील और ये भाई साहब एलबीडब्ल्यू करार दिए गए...9 रन बनाए.
1st ODI. 4.1: WICKET! S Ambris (9) is out, lbw Deepak Chahar, 11/1 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
विंडीज के दोनों ओपनर शाई होप व सुनीर एंब्रीस क्रीज पर हैं....
Innings Break!#TeamIndia post a total of 287/8 on the board. Will the bowlers defend the target?#INDvWI pic.twitter.com/dCYldOFr4S
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
विंडीज को जीत के लिए बनाने होंगे 288 रन
48वें ओवर की तीसरी गेंद पर गए केदार जाधव और फिर जडेजा रन आउट हो गए..विराट गुस्से में दिखाई पड़ रहे हैं...
1st ODI. 47.4: WICKET! R Jadeja (21) is out, run out (Roston Chase), 269/7 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
47.3 छठा विकेट गिर गया भारत का..केदार जाधव के 35 गेंदों पर 40 रन
यह आंकड़ा भारत ने 45ओवर में छुआ...जडेजा और जाधव दोनों क्रीज पर हैं..
44.0 वें ओवर में केदार जाधव के दो बेहतरीन चौके..वास्तव में बेहतरीन..और भारत ने बटोर लिए इस ओवर में 11 रन
39.4 पोलार्ड की स्लोर गेंद पर फंस गए पंत..जल्द खेल बैठे..हमेशा की तरह आदत से मजबूर..बल्ला मुड़ गया पहले ही..और डीप स्कवॉयर लेग पर एक आसान कैच...69 गेंदों पर 71 रन रहे पंत के..
1st ODI. 39.4: WICKET! R Pant (71) is out, c Shimron Hetmyer b Kieron Pollard, 210/5 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
36.4 अल्जारी जोसेफ को विकेट. छोटी रहती गेंद पर कलाइयों से फ्लिक जड़ने की कोशिश की अय्यर ने..शॉर्ट मिडविकेट पर सीधे पोलार्ड के हाथों में गेंद...70 रन बनाए.
1st ODI. 36.4: WICKET! S Iyer (70) is out, c Kieron Pollard b Alzarri Joseph, 194/4 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
33.6 चेज के ओवर की आखिरी गेंद पर पंत का कदमों का इस्तेमाल..कम ही करते हैं..अब बाहर निकले और बॉलर के सिरम के ऊपर से चार रन..ओवर में आ गए 13 रन
33.6 चेज के ओवर की आखिरी गेंद पर पंत का कदमों का इस्तेमाल..कम ही करते हैं..अब बाहर निकले और बॉलर के सिरम के ऊपर से चार रन..ओवर में आ गए 13 रन
33.1 श्रेयस अय्यर का कदमों का इस्तेमाल...रोस्टर चेज को जड़ दिया सामने छक्का..
32.2 दो रन लेकर अर्द्धशतक पूरा किया पंत ने..49 गेंदों पर 5 चौके व 1 छक्का...
50-run partnership comes up between @ShreyasIyer15 & @RishabhPant17
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
Live - https://t.co/maMFwbwB8O #INDvWI pic.twitter.com/MfzHgyjp4I
32.2 दो रन लेकर अर्द्धशतक पूरा किया पंत ने..49 गेंदों पर 5 चौके व 1 छक्का...
50-run partnership comes up between @ShreyasIyer15 & @RishabhPant17
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
Live - https://t.co/maMFwbwB8O #INDvWI pic.twitter.com/MfzHgyjp4I
होल्डर के इस ओवर में 8 रन बनाए.. और पंत ने एक चौका बटोरा..पंत लय पाते दिख रहे हैं..
1st ODI. 29.6: J Holder to R Pant (34), 4 runs, 137/3 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
27.1 रोस्टन चेज की पहली गेंद..पंत ने घुटना टेका और मिडविकेट के ऊपर से जड़ दिया छक्का...
24.4 अजारी की गेंद पैर पर..और पैर से पैर मिलाते हुए पंत ने जड़ दिया है बेहतरीन रिस्टी फ्लिक..और गेंद मिडविकेट बाउंड्री के पार चली गई..पंत के पास आज बड़ी पारी खेलने का मौका है..
23.5 रोस्ट चेज की गेंद को अच्छा कट किया..श्रेयस अय्यर ने..और मिल गई बाउंड्री एक डिजर्विंग पचासे की ओर बढ़ रहे हैं अय्यर...
1st ODI. 23.5: R Chase to S Iyer (37), 4 runs, 96/3 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
18.1 ओवर..अल्जारी जोसेफ का दूसरा ओवर..उठती हुई गेंद थी..रोहित पूरी तरह जगह नहीं बना सके..गेंद के पीछे नहीं आ सके..पुल करने की कोशिश..गेंद शॉर्ड मिडविकेट पर सीधे कप्तान पोलार्ड के हाथ में..भारत को तीसरा झटका ..रोहित के रन रहे 36..
1st ODI. 18.1: WICKET! R Sharma (36) is out, c Kieron Pollard b Alzarri Joseph, 80/3 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
15.0 ओवर हेडेन वॉल्श ने पेंकेा..2 चौके खा गए..1 रोहित के हाथों..तो 1 जड़ा अय्यर ने..इस ओवर में आए 10 रन..
13.0 ओवर में हेडन वॉल्श के ओवर में एक चौका आया..और 8 रन भी आए..रोहित और अय्यर अब खुलने की कोशिश कर रहे हैं.
कॉट्रेल ने भारत को दो झटके दिए इस ओवर में...दूसरी गेंद पर राहुल आउट हुए, तो छठी गेंद पर विराट बोल्ड हो गए...दर्शकों में खामोशी..और निराशा..
1st ODI. 6.6: WICKET! V Kohli (4) is out, b Sheldon Cottrell, 25/2 https://t.co/maMFwbf0hg #IndvWI @Paytm
- BCCI (@BCCI) December 15, 2019
5.00 ओवर बाद भारत का स्कोर है बिना नुकसान के 17 रन...सिर्फ एक ही चौका आया है...बल्लेबाजों की पिच से तालमेल बैठाने की कोशिश
3.3 रोहित की लगभग ओवर पिच पर बस रोहित ने रख सा दिया..स्पर्शीय...ऑफ ड्राइव...बेहतरीन...गेंद सीधा मिडऑफ से चार रन के लिए..
भारत की सतर्क शुरुआत...पिच ने धीमेपन के संकेत पहले ही ओवर में दिए..रन आउट होने से भी बचे राहुल..कोई रन नहीं आया ओवर में