विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका: कितने बजे होगा शुरू, फ्री में कहां देख पाएंगे एशिया कप फाइनल

महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत-श्रीलंका के बीच खेला जाना है. यह मुकाबला रात आठ बजे शुरू होगा.

भारत बनाम श्रीलंका: कितने बजे होगा शुरू, फ्री में कहां देख पाएंगे एशिया कप फाइनल
भारत-श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जाना है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना ​​है कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में लगातार सुधार के कारण उनकी टीम खिताबी मैच में श्रीलंका को चुनौती देने के लिए मजबूत स्थिति में है. भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत इस संस्करण में अब तक अजेय रहा है. 

फाइनल में 'विमेन इन ब्लू' का सामना उस श्रीलंकाई टीम से है, जिसने साल 2024 के एशिया कप फाइनल में उसे मात दी थी. ऐसे में हमनप्रीत कौर की टीम महाद्वीपीय खिताब को फिर से जीतने की कोशिश करेगी. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने हालात के हिसाब से खुद को अच्छी तरह ढाला है और पूरे टूर्नामेंट में उत्साहजनक प्रदर्शन किया है.

कप्तान ने बताया फाइनल का प्लान

हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से जारी एक वीडियो में कहा,"अब तक यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है. हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण, हर मामले में दिन-प्रतिदिन जबरदस्त सुधार देखा है. हम इन हालात के आदी हो रहे हैं और बहुत ठोस प्रदर्शन कर रहे हैं."

भारतीय कप्तान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि फाइनल मैच के लिए टीम अपनी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी, बल्कि सकारात्मक बने रहने पर ध्यान देगी. उन्होंने कहा,"ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उम्मीद है कि हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतरेंगे." हरमनप्रीत चाहती हैं कि उनकी टीम अपनी खूबियों पर ध्यान केंद्रित करे और इस मौके का आनंद ले. उन्होंने कहा,"कुछ भी नया या अलग नहीं, बस अपनी खूबियों और योजनाओं पर टिके रहना है और साथ ही मैदान पर खेल का आनंद लेना है."

कब और कहां होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल रविवार 13 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे होगा शुरू

यह खिबाती मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. जबकि शाम 7:30 बजे टॉस होगा. 

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा. मैच सोनी 1 और सोनी 3 पर लाइव दिखाया जाएगा. जबकि सोनी लिव एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. 

कहां देख पाएंगे फ्री में

यह मुकाबला डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.फैंस यहां पर इसे फ्री में देख सकते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी

श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति.

यह भी पढ़ें: एशिया कप में ट्रॉफी पर फिर होगा बवाल? भारत-श्रीलंका फाइनल से पहले बढ़ा सस्पेंस, टीम इंडिया जीती तो क्या होगा?

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Women, India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com