विज्ञापन

एशिया कप में ट्रॉफी पर फिर होगा बवाल? भारत-श्रीलंका फाइनल से पहले बढ़ा सस्पेंस, टीम इंडिया जीती तो क्या होगा?

महिला एशिया कप का फाइनल रविवार को भारत-श्रीलंका के बीच होना है और इस मुकाबले में मोहसिन नवकी मौजूद रहने वाले हैं.

एशिया कप में ट्रॉफी पर फिर होगा बवाल? भारत-श्रीलंका फाइनल से पहले बढ़ा सस्पेंस, टीम इंडिया जीती तो क्या होगा?
भारतीय टीम जीती तो क्या वो मोहसिन नवकी से ट्रॉफी लेगी, इसको लेकर सवाल बना हुआ है

भारत-श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस खिताबी मुकाबले से पहले ट्रॉफी विवाद को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. पिछले साल भारतीय पुरुष टीम के एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जो विवाद हुआ था, वह अभी खत्म नहीं हुआ है और एक नए विवाद की शुरुआत होनी संभावना है. एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के 13 सितंबर को दुबई में होने वाले महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

पिछले साल मैच के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन में एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई क्योंकि इस बात पर चर्चा चल रही थी कि ट्रॉफी कौन देगा. नकवी ट्रॉफी देने पर अड़े हुए थे और भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.  

अगर टीम इंडिया जीती को क्या होगा?

नकवी ट्रॉफी लेकर ही स्टेडियम से चले गए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही पोडियम पर जश्न मनाया. तब से यह भारत को नहीं सौंपी गई है. खबरों के मुताबिक, यह अभी भी दुबई में ACC ऑफिस में रखी है. यह टूर्नामेंट पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ था और टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री के तौर पर नकवी ने सोशल मीडिया पर भारत-विरोधी बातें भी पोस्ट की थीं.

इस बार भी मोहसिन नकवी के ही एशियन कप की ट्रॉफी देने की संभावना है. एसीसी प्रेसिडेंट होने के नाते, नकवी का महाद्वीपीय क्रिकेट इवेंट्स में ट्रॉफी देने का स्वाभाविक है. विमेंस एशिया कप एसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट है, जिसका मतलब है कि उनकी पोजीशन उन्हें जीतने वाली टीम की कप्तान को ट्रॉफी सौंपने का अधिकार देती है.

अगर भारत जीतता है, तो हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने भी यही सवाल आ सकता है कि क्या उनसे ट्रॉफी ली जाए या नहीं. बीसीसीआई ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो भारतीय महिला टीम क्या करेगी. यह चुप्पी जानबूझकर भी हो सकती है क्योंकि फाइनल खेले जाने से पहले ही तनाव बढ़ाने से कोई खास फायदा नहीं होगा.

भारत इस टूर्नामेंट में फेवरेट के तौर पर आया था और उसने वैसा ही खेल भी दिखाया है. वे बिना कोई मैच हारे ग्रुप स्टेज से आगे बढ़े और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. 

भारत की नजर रिकॉर्ड आठवें खिताब पर

भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 25 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, सिर्फ 5 मुकाबलों में ही श्रीलंका को जीत नसीब हो सकी है। हालांकि, एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका, भारतीय टीम को हराकर खिताब जीतने में सफल रहा था. भारतीय टीम इससे पहले एशिया कप के खिताब को 7 बार अपने नाम कर चुकी है. हरमनप्रीत एंड कंपनी की निगाहें रविवार को आठवीं बार इस ट्रॉफी को जीतने पर होंगी.

श्रीलंका की कोशिश चौंकाने की

दूसरी ओर श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया है. चमारी अटापट्टू की अगुवाई में टीम अपने खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है। अटापट्टू का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से दमदार रहा है. हर्षिता समरविक्रमा भी अच्छी लय में दिखाई दी हैं। गेंदबाजी में चमुदी प्रबोधा लगातार विकेट निकालने में सफल रही हैं.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को टूर्नामेंट में काफी मदद मिली है. इसके साथ ही शुरुाआती ओवरों में तेज गेंदबाज भी छाप छोड़ने में सफल रही हैं. बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। रविवार को दुबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश होने की आशंका न के बराबर है.

यह भी पढ़ें: 355 टेस्ट और 400 वनडे विकेट लेने वाला दिग्गज अब बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच

यह भी पढ़ें: आंखें नम, आवाज धीमी... सबसे मुश्किल रात पर स्मृति मंधाना का भावुक खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com