ladli behna yojana 40th installment: मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को प्रदेश के आगर मालवा जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की राशि जारी करेंगे. इस दौरान 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे.

लाडली बहना योजना: सीएम डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर-मालवा से जारी करेंगे 40वीं किस्त.
इसी कार्यक्रम में सीएम यादव लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे. योजना के तहत अब लाडली बहनों के खातों में 65,395 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: क्या लाडली बहना योजना है लाडली लक्ष्मी योजना का अपडेट? यहां दूर कर लें अपना कंफ्यूजन
खाते में आएंगे 1500 रुपये
लाडली बहनों को अलगे 5 साल तक मिलेंगे रुपये
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी यह है कि उन्हें अगले पांच साल तक योजना के तहत मिलने वाले पैसे मिलते रहेंगे. मोहन सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसे लेकर पहले ही मंजूरी दे दी थी. माना जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में योजना के तहत दिए जा रहे 1500 रुपये में भी इजाफा कर सकती है.
ये भी पढ़ें: लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आपके खाते में आए या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं