भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 मैच आज न्यू दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैच दिल्ली में ही खेला जाने वाला है. इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. भारत इस छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड के साथ पहले मैच में उतरेगा. दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है.
नई टी20 साइकिल में उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद भारतीय टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी. टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी.
भारत Vs अफगानिस्तान पहला T20I कब है?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार, 13 सितंबर को शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा.
भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस किस समय होगा?
.भारत Vs अफगानिस्तान मैच का टॉस शाम 7 बजे (IST) होगा
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच Fancode ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह Sony Sports Network पर भी उपलब्ध होगा.
The Men in Blue are back in action! 💥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 13, 2026
A fresh T20I chapter begins in Delhi as Shreyas Iyer & Team India gear up for an exhilarating clash against Afghanistan. 🏏
Watch the #AFGvIND 1st T20I, TODAY 6:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Ten 5 & Sony Max. #SonySportsNetwork pic.twitter.com/u5Lqnt8tFL
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs अफगानिस्तान मैच लाइव फ्री में DD Bharati (DD Free Dish) पर देख सकते हैं.
🏏 T20I सीरीज के रोमांच के लिए हो जाइए तैयार! 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 13, 2026
🇮🇳 भारत Vs अफगानिस्तान 🇦🇫 | पहला T20I मुकाबला
📺 मैच का LIVE प्रसारण देखें DD Bharati (DD Free Dish) पर।#INDvAFG #TeamIndia
Video Credit : @BCCI @ShreyasIyer15 @ICC pic.twitter.com/FeXg0kZ6vP
स्क्वाड (टीमें)
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फारूक़ी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नंगेलिया खरोती
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं