विज्ञापन

T20 WC 2026: Super-8 में टीम इंडिया के लिए क्या होगा असली चैलेंज, वीरेंदर सहवाग ने अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले किया आगाह

T20 World Cup 2026; IND vs SA Super-8: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा.

T20 WC 2026: Super-8 में टीम इंडिया के लिए क्या होगा असली चैलेंज, वीरेंदर सहवाग ने अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले किया आगाह
T20 World Cup 2026; IND vs SA Super-8: 

Virender Sehwag on Team India Super Eight Strategy vs SA; T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 चरण से पहले भारत की गेंदबाजी को लेकर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चिंता जताई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मुकाबले जीते और अगले दौर में जगह बनाई. हालांकि सहवाग का मानना है कि असली परीक्षा अब शुरू होगी. सहवाग ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा कि भारत को ग्रुप स्टेज में कड़ी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा. उनके मुताबिक, पहले मैच में टीम ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन उसके बाद लगातार जीत दर्ज की.

उन्होंने कहा कि सुपर 8 में मजबूत टीमों के खिलाफ भारत की गेंदबाजी की असली परीक्षा होगी. हालिया मुकाबले में भारत ने 193 रन बनाए, लेकिन 176 रन भी खर्च किए. सहवाग के अनुसार, यदि सामने और मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप होगी तो गेंदबाजों को ज्यादा सटीक और अनुशासित प्रदर्शन करना होगा.

डेथ ओवर्स की रणनीति पर भी उठे सवाल

सहवाग ने खास तौर पर डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पर ध्यान दिलाया. उनका मानना है कि टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अभी भी सब कुछ साफ करने की जरूरत है. अगर अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर नंबर 8 पर खेलते हैं, तो आखिरी ओवरों में जिम्मेदारी किसके पास होगी, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि अगर नीदरलैंड्स जैसी टीम भी डेथ ओवर्स में दबाव बना सकती है, तो आगे की चुनौतियां और कठिन होंगी.

इस गेंदबाज को मिले मौका

साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर अर्शदीप सिंह टीम में हैं तो डेथ ओवर्स में जसप्रीत बुमराह के साथ उनका उपयोग टीम को संतुलन दे सकता है.

सुपर 8 में भारत का कार्यक्रम

सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा. इसके बाद टीम चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना करेगी और फिर कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना अभियान समाप्त करेगी.

अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि मजबूत विरोधियों के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम अपने विजयी अभियान को बरकरार रख पाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com