
44.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
44.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| इसी बीच बल्लेबाजों ने ओवर थ्रो के रूप में एक रन ले लिया|
44.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
44.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया|
44.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
43.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 10 रनों की दरकार|
43.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर दो रन ले लिया|
43.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
43.3 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
43.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
43.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
42.6 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
42.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये आया संजू के बल्ले से एक बड़ा और झन्नाटेदार शॉट!! धीमी गति की गेंद को परखा और पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया|
42.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
42.3 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
42.2 ओवर (4 रन) फ्री हिट पर चौका! इसी के साथ अय्यर का शतक पूरा हुआ| वाह जी वाह!!! दिलेर पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक खराब परिस्थिति से निकालते हुए विनिंग पोजीशन तक ला दिया| जितनी तारीफ इस बल्लेबाज़ की हो उतनी कम| छोटी गेंद थी जिसे रूम बनाकर कवर्स की तरफ खेला| गैप में गई गेंद और चार रनों के लिए निकल गई| ड्रेसिंग रूम और दर्शकों से इस बल्लेबाज़ के लिए तालियां बजती दिखी हैं|
42.2 ओवर (1 रन) नो बॉल! यानी अगली गेंद फ्री हिट और अय्यर को शतक पूरा करने का मौका भी मिलेगा| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
42.1 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! हलके हाथों से गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला| फील्डर जबतक गेंद को उठाते बल्लेबाजों ने एक रन चुरा लिया|
41.6 ओवर (1 रन) इस बार बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
41.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! पुश किया गेंद को गैप में और सिंगल हासिल किया|
41.4 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया थर्ड मैन की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए| फील्डर द्वारा डाईव लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वो असफल हुआ|
41.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
41.2 ओवर (1 रन) ओवर थ्रो के रूप में आया एक सिंगल| पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर लेकिन फील्डर वहां तैनात जिन्होंने कीपर डी कॉक की तरफ थ्रो किया| उनके ऊपर से निकल गई गेंद और एक खराब बैक अप रबाडा द्वारा हुआ| फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
41.1 ओवर (0 रन) हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
40.6 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोक दिया और टीम के लिए दो महत्वपूर्ण रन्स बचाए| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|
40.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गेंद को खेला और रन बटोर लिया|
40.4 ओवर (1 रन) छोटी गेंद अय्यर के खिलाफ जिसे उन्होंने पुल कर दिया लेग साइड पर| फील्डर वहां तैनात, सिंगल ही मिल पायेगा|
40.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
40.2 ओवर (0 रन) इस बार अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं मिलेगा|
40.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
44.6 ओवर (1 रन) 1 रन|