
19.5 ओवर (4 रन) चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा|
19.4 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
19.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.3 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
19.2 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना बेहतर समझा|
19.1 ओवर (3 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से तीन रन ले लिया|
18.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! संजू के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे आकर संजू ने स्पिन गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले से लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
18.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
18.4 ओवर (0 रन) आगे आकर लेग साइड की ओर गेंद को खेला| रन नहीं हुआ|
18.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर फिर से गेंद को डाला गेंदबाज़ ने यहाँ पर| अम्पायर ने वाइड बॉल करार दिया|
18.3 ओवर (2 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
18.2 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
17.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल-बाल बच गए सैमसन!!! फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि इन साइड एज लग गया था| टर्न हुई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ बैकफुट से खेलने गए और पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने काफी देर बाद इसे आउट दिया, बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु और सफल हुए|
17.5 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ होंगे...
17.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर गब्बर की सेना को लगता हुआ!!! केशव महाराज को मिली पहली विकेट| ईशान किशन 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर स्पिन होती हुई गेंद को लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे| गेंद की उछाल और टर्न से चकमा खा गए ईशान| बॉल उनके ग्लव्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर जानेमन मलान के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 51/4 भारत|
17.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
17.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| टर्न हुई गेंद से बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए|
16.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.5 ओवर (1 रन) वाइड! काफी ज्यादा टर्न हो गई गेंद और लेग स्टम्प के बाहर निकल गई| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
श्रेयस अय्यर अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
16.4 ओवर (0 रन) स्टंप्स आउट!!! भारत को लगा तीसरा झटका!!! तबरेज शम्सी के हाथ लगी पहली विकेट| ऋतुराज गायकवाड 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद की गति और टर्न से पूरी तरह यहाँ पर बीट हो गए| बल्ले के नीचे से गेंद निकलकर सीधा कीपर क्विंटन डी कॉक के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने देरी नहीं करते हुए गेंद को पकड़ा और स्टंप्स पर लगा दिया| बल्लेबाज़ अपने शॉट से निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 48/3 भारत|
16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
16.2 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल!! शानदार प्रयास फील्डर मलान के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टर्न हुई और ग्लव्स को लगकर स्लिप फील्डर के ऊपर से हवा में गई| फील्डर ने उल्टा भागकर डाईव लगाया लेकिन गेंद को लपक नहीं सके| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
16.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.6 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
15.4 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को पुश किया| रन नहीं आया|
15.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
15.2 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
19.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन ले लिया| 20 ओवर के बाद 76/4 भारत, जीत के लिए 120 गेंदों पर 174 रनों की दरकार|