विज्ञापन

भारतीय पूर्व सहायक कोच ने मेगा मैच से पहले चुनी अपनी प्लेइंग XI, दिया दो बदलावों का अहम सुझाव

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बताया कि कुलदीप यादव को प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है.

भारतीय पूर्व सहायक कोच ने मेगा मैच से पहले चुनी अपनी प्लेइंग XI, दिया दो बदलावों का अहम सुझाव
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: नेट प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया
X: social media
नई दिल्ली:

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने जा रहा है. इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अभिषेक नायर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव सुझाए हैं. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को भी शामिल किया जा सकता है, क्योंकि वह प्रैक्टिस सेशन में काफी प्रैक्टिस कर रहे थे.

प्रैक्टिस सेशन के दौरान जियो हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान जब अभिषेक नायर से भारत की संभावित प्लेइंग XI के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ये बहुत आसान और सीधा जवाब है. शुरुआत में, टीम फुटबॉल खेल रही थी और कुलदीप यादव कैच ले रहे थे. इससे आपको मैसेज मिलता है कि कुलदीप यादव शायद खेलेंगे और उन्हें खेलना भी चाहिए, क्योंकि वह इस पिच और इस ग्राउंड साइज पर बहुत खतरनाक बॉलर होंगे.'

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव मिडिल ओवरों में एक साथ बॉलिंग करेंगे तो वे असरदार और किफायती साबित होंगे. उन्होंने कहा कि दोनों जब 7वें और 14वें ओवर के बीच एक साथ बॉलिंगे करेंगे तो वे न सिर्फ रन रोकेंगे, बल्कि विकेट भी लेंगे. उन्होंने कहा कि आपको विकेट लेने वाले दो ऑप्शन चाहिए, खासकर इन पाकिस्तानी बैट्समैन के खिलाफ.

वॉशिंगटन सुंदर को खिलाए जाने पर अभिषेक नायर ने कहा कि उनकी तरफ जाने की उम्मीद कम है, क्योंकि उन्होंने लगभग एक महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है और अर्शदीप सिंह को बाहर रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच से पहले संजय मांजेरकर ने हैंडशेक को लेकर दी नसीहत, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com