विज्ञापन
30 minutes ago

India vs Pakistan, Women's Asia Cup 2026 Highlights: विमेंस एशिया कप 2026 में शानिवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है. प्रेमा रावत और श्रीचरणी की धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए और टीम सिर्फ 55 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. यह पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे लो स्कोर है. इसके बाद भारत ने 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया. शेफाली ने छक्का लगाकर भारतीय पारी की शुरुआत की थी. उस समय लगा कि टीम इंडिया पावरप्ले के अंदर ही मैच जीत जाएगी. लेकिन पाकिस्तानी कप्तान ने 3 विकेट लेकर मैच लड़ाई की कोशिश जरूर की. अंत में हरमनप्रीत कौर ने चौका और छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. 

India vs Pakistan Women's Asia Cup 2026 Highlights:

IND-W vs PAK-W LIVE Score: भारत 7 विकेट से जीता

चलिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत को जीत दिलाई. पहले चौका और फिर छक्का लगाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई. टीम इंडिया 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में सफल हुई.  नतीजे को लेकर कोई शक नहीं था. बस यह देखना था कि पाकिस्तान कब तक हार को टाल पाता है. शेफाली ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और ऐसा लगा कि भारत आसानी से जीत जाएगा, शायद पावरप्ले में ही.

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना आसानी से हार मानने के मूड में नहीं थीं. उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में दो विकेट लिए - शेफाली और प्रतिका को आउट किया - और फिर अपने दूसरे ओवर में स्मृति को LBW आउट किया. इसके बाद हरमनप्रीत और दीप्ति ने संभलकर खेला, समय लिया और सुनिश्चित किया कि कोई और दिक्कत न हो. 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: जीत की ओर टीम इंडिया

भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रही है. भारत को अब 11 रन चाहिए. गेंद बची हैं 72. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. कप्तान हरमनप्रीत सिंह संभल कर खेल रही हैं. दूसरे छोर पर दीप्ति हैं.

8.0  ओवर: भारत 45/3
 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: पावरप्ले पूरा


पावरप्ले पूरा हुआ. क्रीज पर अभई दीप्कि शर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं. भारत को जीत के लिए 22 रन ही चाहिए.पाकिस्तान की कप्तान ने शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर दबाव बनाया है, लेकिन उसका कोई फायदा हुआ नहीं. टीम इंडिया जीत की ओर है. पावरप्ले के अंदर भारतीय टीम ने 34 रन बटोरे हैं. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए. 

6.0  ओवर: भारत 34/3

IND-W vs PAK-W LIVE Score: भारत को तीसरा झटका

भारत के लिए 55 रन बनाने भी मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को विकेट मिला. पावरप्ले अंदर तीसरा विकेट. विकेट के आगे जाल में फंसाया. हालांकि, गेंद डाउन द लेग लग रही थी. लेकिन अंपायर को लगा कि यह स्टंप्स से लगती. याग रखिए. डीआरएस नहीं है.'ओवर द विकेट' से गेंद को थोड़ा आगे पिच किया और गेंद हल्की सी अंदर की ओर आई. स्मृति मंधाना का बल्ला देर से नीचे आया. पाकिस्तानी कप्तान हार नहीं मान रही हैं और अकेले दम पर पाकिस्तान की उम्मीदें बनाए हुए हैं

3.6  ओवर: भारत 29/3
 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: भारत को दूसरा झटका

प्रतिका रावल ने इस मुकाबले में भी निराश किया. आईं और चलीं पवेलियन की तरफ. फ़ातिमा सना को ओवर का दूसरा विकेट मिला. ऑफ स्टंप के पास लेंथ बॉल. प्रतिका रावल के पैर बिल्कुल नहीं हिले. शरीर से दूर गेंद को बस पुश किया और गेंद बल्ले को हल्का सा छूकर निकल गई. और विकेटकीपर मुनीबा अली ने स्टंप्स के पीछे कोई गलती नहीं की. प्रतिका रावल 4 रन बनाकर आउट. 

2.0 ओवर: भारत 18/2

IND-W vs PAK-W LIVE Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका लगा है. शेफाली वर्मा आउट हुईं. वह 12 रन बनाकर आउट हुई हैं. लीडिंग एज लगा और गेंद हवा में उछलकर फ़ातिमा सना के पास गई. जिन्होंने कैच लपक लिया और शेफाली वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया. फातिमा ने स्टंप्स की लाइन पर लेंथ बॉल डाली और गेंद शेफाली की उम्मीद से थोड़ी ज्यादा उछली.  उन्होंने लेग साइड की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन लीडिंग एज लग गया और गेंद हवा में उछलकर बॉलर के पास चली गई. 

1.3 ओवर: भारत 13/1
 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: शेफाली ने की छक्के से शुरुआत


शेफाली वर्मा ने छक्के से शुरुआत की है. भारत सिर्फ 56 के स्कोर का पीछा कर रहा है. शेफाली और मंधाना की सलामी जोड़ी की नजरें भारत को पावरप्ले के अंदर ही जीत दिलाने की होगी. 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: : पाकिस्तान का टी20 में सबसे लो स्कोर

पाकिस्तान महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सिर्फ 55 पर ऑल-आउट हुई. इससे पहले उसका सबसे लो स्कोर 56 का था, जो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था.


T20I में पाकिस्तान के सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
55 बनाम भारत, दुबई, 2026
56 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2024
60 बनाम इंग्लैंड, टॉनटन, 2009
63 बनाम भारत, ग्वांगझू, 2012
65 बनाम वेस्टइंडीज, सेंट एंड्रयूज, 2011
72 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (NCC), 2018
 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: : पाकिस्तान 55 पर ऑल-आउट

पाकिस्तान ऑल-आउट. 55 पर पूरी टीम पवेलियन लौटी. तूबा हसन स्टंप आउट हुईं. विकेटकपीर  ऋचा घोष काफी खुश नजर आ रही हैं. थर्ड अंपयार ने अपना फैसला सुना दिया है. पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई. यह T20I में उनका सबसे कम स्कोर है. दोनों ओपनर को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. 
 

IND-W vs PAK-W LIVE Score: : पाकिस्तान को नौंवा झटका

प्रेमा रावत को तीसरी सफलता मिली. शरा संधू आउट. ऋचा घोष ने कैच पकड़ा.  पूरे भरोसे के साथ अपील की गई और अंपायर ने उंगली उठा दी. पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा. ऑफ स्टंप के पास हवा में तैरती हुई गेंद, संधू लेग-साइड की तरफ खड़ी होकर ड्राइव करने की कोशिश करती हैं, लेकिन गेंद स्पिन होकर बाहर की ओर निकलती है और बल्ले के बाहरी किनारे को छूती है. ऋचा ने स्टंप्स के पीछे शानदार ढंग से कैच पकड़ा. 

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को आठवां झटका

पाकिस्तान को आठवां झटका लगा. प्रेमा रावत को दिन की दूसरी सफलता मिली. नंदनी शर्मा ने कैच पकड़ा.  उम्म-ए-हानी को जाना होगा. विकेट गिरने का सिलसिला जारी है. पाकिस्तान के आठ विकेट गिर चुके हैं और खतरा है कि वे अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाएंगे. रावत का यह दूसरा विकेट है. वे आज गेंद को हवा में उछालकर बड़े शॉट के लिए उकसा रही हैं. उम्म-ए-हानी स्वीप खेलने गई थीं. लेकिन गेंद गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी. 

14.4 ओवर: पाकिस्तान 48/8 

IND vs PAK Live Score: 6 ओवर बाकी

अब 6 ओवर बाकी हैं. पाकिस्तान को टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने सबसे छोटे टोटल के स्कोर को पार करने के लिए सात रन बनाने हैं. दीप्ति ने आखिरी ओवर में विकेट निकाला है. पाकिस्तान को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की बैटिंग जारी है, उससे उनके 50 के स्कोर के भी लाले दिख रहे हैं.

14.0 ओवर: पाकिस्तान 47/7
 

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को सातवां झटका

पाकिस्तान को सातवां झटका लगा है. दीप्ति गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाईं थी. गेंद आने के बाद हाथ से छिटक गई थी. दूसरे प्रयास में उन्होंने गेंद को लपका और फिर स्टंप पर गेंद मार दिया. एमन फातिमा रन आउट. पाकिस्तान का खराब क्रिकेट और नतीजा एक विकेट के रूप में निकला. ऑफ स्टंप के पास हवा में आती गेंद, उम्म-ए-हानी ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ ड्राइव किया और सिंगल लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. एमन फातिमा आगे निकल गईं, लेकिन समय रहते वापस नहीं आ पाईं. भारती फुलमाली ने दीप्ति को थ्रो किया. पाकिस्तान को सातवां झटका लगा.

13.1 ओवर: पाकिस्तान 45/7

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को साझेदारी की जरूरत

पाकिस्तान को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. 11 ओवरों का खेल हो चुका है और पाकिस्तान का स्कोर 50 पार नहीं हुआ है. पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर चौका आया था. पाकिस्तान के लिए स्थिति बेहतर नहीं है. उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने के लिए एक साझेदारी की जरूरत है यहां पर. दूसरी ओर टीम इंडिया पाकिस्तान की पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी.

11.0  ओवर: पाकिस्तान 41/6

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को छठा झटका

भारतीय टीम जबरदस्त तरीके से होमवर्क करके आई है. स्टंप की लाइन में गेंदबाजी हो रही है और विकेट मिल रहे हैं. अब पाकिस्तान कप्तान को जाना होगा. दीप्ति शर्मा ने विकेट झटका. यह बड़ा विकेट है.दीप्ति शर्मा ने गेंद को तेज़ी से अंदर की तरफ़ घुमाया और फ़ातिमा सना ने भी बाकी खिलाड़ियों की तरह ही लाइन के आर-पार खेलने की कोशिश की.  पाकिस्तान की कप्तान फ़्लिक करने की कोशिश में गेंद चूक गईं और टर्न से छका गईं. अंपायर ने उंगली उठाई, लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, और फ़ातिमा सना इस फ़ैसले से खुश नहीं थीं. 

9.1  ओवर: पाकिस्तान 35/6

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा है. अब पार्टी में प्रेमा रावत शामिल हुई हैं. इस समय भारतीय स्पिनर पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी हैं. सदाफ़ शमास ने फुल-लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन रावत ने गेंद को तेज़ी से और सीधा डाला. सदाफ़ शमास गेंद को ठीक से नहीं खेल पाईं और स्टंप्स उखड़ गए. पाकिस्तान की आधी टीम 35 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है. 

8.6   ओवर: पाकिस्तान 35/5

IND vs PAK Live Score: श्रीचरणी को तीसरा विकेट

श्रीचरणी ने मैच का तीसरा शिकार किया. हरमनप्रीत कौर ने कैच पकड़ा. आयशा ज़फ़र ने इसे सीधे मिड-ऑन पर खड़े हरमनप्रीत कौर के हाथों में खेल दिया. यह गेंद बहुत आगे थी, अंदर की ओर आती हुई और स्टंप्स पर थी. आयशा ज़फ़र ने मिड-ऑन के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद के नीचे ठीक से नहीं आ पाईं और उसे हवा में ऊपर नहीं उठा सकीं. गेंद सीधे हरमनप्रीत के पास गई, जिन्होंने नीचे झुककर कैच लपक लिया. 

7.2  ओवर: पाकिस्तान 32/4

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा है. श्री चरणी को ओवर का दूसरा विकेट मिला. पावरप्ले का आखिरी ओवर है यह. अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. यह बिल्कुल सामने लग रहा था और पूरी भारतीय टीम ने तुरंत अपील की, जिस पर अंपायर ने उंगली उठा दी.  श्री चरणी ने एक लेंथ से गेंद अंदर की ओर डाली और फिर अपनी लाइन बनाए रखी. ज़ुल्फ़िकार स्वीप शॉट खेलने के लिए एक घुटने पर बैठीं, लेकिन गेंद से संपर्क नहीं कर पाईं और गेंद सीधे स्टंप्स के सामने लगीं. इस ओवर में दूसरा विकेट गिरा और भारत ने पावरप्ले का समापन शानदार अंदाज़ में किया. 

6.0 ओवर: पाकिस्तान 29/3

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा.श्री चरणी को विकेट मिला. पावरप्ले का आखिरी ओवर. गुल फ़िरोज़ा को जाना होगा. खाता भी नहीं खोल पाईं. नंदनी शर्मा ने कैच पकड़ा. गेंद हवा में थी और नंदनी शर्मा ने बैकवर्ड पॉइंट पर कोई गलती नहीं की. श्री चरणी ने एक अच्छी लेंथ पर गेंद डाली और उसे टर्न कराया. गुल फ़िरोज़ा ने पिच पर आगे बढ़कर टर्न के विपरीत शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद उनके बल्ले के मोटे किनारे से लगकर बैकवर्ड पॉइंट की ओर हवा में उछली, जहां नंदनी ने बस अपनी दाईं ओर जाकर आसानी से कैच पूरा कर लिया.

5.2 ओवर: पाकिस्तान 28/2

IND vs PAK Live Score: भारत को पहली सफलता

कप्तान हरमनप्रीत कौर का दांव चल गया. शेफाली वर्मा ने आते ही विकेट दिलाया. विकेट टू विकेट गेंदबाजी की. इससे पहली वाली गेंद पर प्रतिका ने एक और कैच टकपाया था. शेफाली छठी गेंदबाज के तौर पर पिछले मैच में इस्तेमाल की गईं थी और आज उन्हें पावरप्ले के अंदर अटैक पर लाया गया. कुछ मौके छूटने के बाद शेफ़ाली वर्मा ने खुद कमाल कर दिखाया.  उन्होंने स्टंप्स पर सीधी और तेज़ गेंद डाली, मुनीबा अली ने कट करने की कोशिश की लेकिन चूक गईं. गेंद थोड़ी सी घूमी और ऑफ़ स्टंप की बेल को छू गई. आखिरकार भारत को अपना पहला विकेट मिल गया. 

 4.3 ओवर: पाकिस्तान 27/1 

IND vs PAK Live Score: प्रतिका ने टकपाया कैच


ओह नहीं...प्रतिका ने कैच टपका दिया है. क्रांति गौड़ ने लगभग मुनीबा अली को अपने जाल में फंसा ही लिया था. रावल ने कवर पॉइंट पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया. मुनीबा अली को थोड़ी बिद मिली और उन्होंने शरीर से दूर एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन शॉट ठीक से नहीं लगा. गेंद हवा में काफी ऊपर कवर-पॉइंट की तरफ गई, जहां रावल के पास कैच लेने के लिए बहुत समय था.  उन्होंने रिवर्स कप से कैच लेने की कोशिश की लेकिन आसान सा कैच टपका दिया.

IND vs PAK Live Score: सधी हुई शुरुआत

पाकिस्तान की सधी हुई शुरुआत हुई है. शावाल जुल्फिकार और मुनीबा अली की जोड़ी ने पहले दो ओवरों में 11 रन जोड़े हैं.नंदनी के ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया है. 

2.0 ओवर: पाकिस्तान 11/0

IND vs PAK Live Score: शुरू हुआ एक्शन


चलिए एक्शन शुरू हुआ. भारत की नजर शुरुआती ओवरों में विकेट पर होगी. पाकिस्तान पावरप्ले का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहेगा.

IND vs PAK Live Score: हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,"बिल्कुल. इस टूर्नामेंट में हमारी बॉलिंग बहुत अच्छा कर रही है और पहले बॉलिंग करने का मौका मिलना अच्छा रहा. मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय हमेशा खुद को कुछ समय देना और फिर अपने शॉट्स खेलना होता है. और मुझे लगता है कि पहले दो गेम में हमने उस डिपार्टमेंट में बहुत अच्छा किया और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे."

IND vs PAK Live Score: टॉस जीतकर क्या बोंली पाकिस्तानी कप्तान


पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतने के बाद कहा,"हम पहले बैटिंग करेंगे क्योंकि हम यहां मैक्सिमम टोटल बनाना चाहते हैं. हम जानते हैं कि हमारी बॉलिंग साइड अच्छी है, इसलिए हम उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे. टीम से अच्छी बातचीत हुई और हम बस पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं."

IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस


पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. दोनों ही कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया है. 
 

IND vs PAK Live Score: 31 रन बनाते ही पाकिस्तान के लिए खास बन जाएंगी मुनीबा अली

पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी मुनीबा अली के बल्ले से आज के मुकाबले में 31 रन निकलते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में पाकिस्तान की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज बन जाएंगी. 

IND vs PAK Live Score: इतिहास के दहलीज पर हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की खबर लिखे जाने तक 149 मुकाबलों में कप्तानी की है. आज के मुकाबले में टॉस उछालते ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 मुकाबलों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी. यही नहीं पुरुष खिलाड़ियों की तरफ से भी यह विशेष उपलब्धि किसी के नाम नहीं जुड़ी है. 
 

IND vs PAK Live Score: स्मृति मंधाना रिकॉर्ड के करीब


स्मृति मंधाना महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बना सकती हैं. वह न्यूज़ीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूज़ी बेट्स के 4,758 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ़ 78 रन दूर हैं.

IND vs PAK LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच अब तक स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. हालांकि, क्रीज पर सेट होने के बाद बल्लेबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है.

IND vs PAK LIVE Score: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 14 मुकाबलों में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत नसीब हो सकी है. दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत महिला टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की थी. 
 

IND vs PAK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

IND vs PAK LIVE Score: आज महामुकाबला


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी देर में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. पाकिस्तान के पहुंचने के लिए आज का मैज जीतना जरूरी है. भारत की कोशिश अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए आज जीत दर्ज करने की होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket, Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com