
14.5 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ बॉल!!! मिड ऑफ़ की दिशा में उसे खेला, फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|
14.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लेग साइड पर इस गेंद को खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल किया|
14.2 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ रिजवान के 50 रन पूरे| कमाल की पारी इस बल्लेबाज़ द्वारा| एक डोमीनेटिंग प्रदर्शन आज देखने को मिला है यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल कर दिया जहाँ से दो रन मिल गए|
14.1 ओवर (0 रन) यॉर्कर!!! जड़ में डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
13.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 14 ओवर के बाद 112 बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान, जीत के लिए 36 गेंदों पर 40 रन चाहिए|
13.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
13.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|
13.3 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
13.2 ओवर (4 रन) चौका!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई गैप में सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
13.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 101/0 पाकिस्तान|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 100 रन पूरा हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी! कमाल की बल्लेबाज़ी कप्तान द्वारा| एक अहम समय पर अपनी टीम के लिए बेमिसाल पारी खेलते हुए| टीम को चाहिए होगा कि वो अब यहाँ से मुकाबला समाप्त करते हुए जाएँ| इस बार छोटी गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार पुल करते हुए आधा दर्जन रन हासिल किये|
12.3 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल, पुश किया गेंद को कवर्स की तरफ और सिंगल हासिल किया|
12.2 ओवर (6 रन) छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
12.1 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम हुआ| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 12 ओवर के बाद 85 बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान, जीत के लिए 48 गेंदों पर 67 रन चाहिए|
11.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
11.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
11.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
11.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए रन हासिल किया|
10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
10.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
10.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
10.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, धीमी गति की गेंद को बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 121/0 पाकिस्तान| पूरी तरह से इस मुकाबले को डोमिनेट करते हुए|