विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2023

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 21 से 25 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

24.6 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर रोहित भी अब 99 के स्कोर पर चले गए हैं| स्ट्राइक भी अब उनके पास है| मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन पूरा किया|

24.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 98 रनों पर पहुंचे गिल|

24.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

24.3 ओवर (0 रन) इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

24.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल किया| बह्दिया फील्डिंग वहां पर फील्डर द्वारा स्लाइड करते हुए देखने को मिली|

24.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इसी के साथ भारतीय टीम के 200 रन्स भी पूरे हो गए| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

23.6 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल लेकर स्ट्राइक गिल ने अपने पास रखी| इस बार सीधे बल्ले से फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 199/0 भारत|

23.5 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसे पुल करने गए लेकिन असफल रहे|

23.4 ओवर (4 रन) फ्रेंच कट और चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगने के बाद भी फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd ODI: Shubman Gill hits Lockie Ferguson for a 4! IND 198/0 (23.4 Ov). CRR: 8.37

23.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ की ओर आई| रोहित ने उसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिला|

23.2 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल| मिड ऑफ़ की तरफ शॉट खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए रोहित|

23.1 ओवर (0 रन) तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ से मिस फील्ड हुई थी लेकिन रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

22.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 13 रनों का एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| छोटी गेंद पर रोहित ने लेग साइड की तरफ पुल कर दिया और रन बटोरा|

22.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

22.4 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

22.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!! कमाल की बल्लेबाज़ी गिल द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 90 पर पहुँच गए हैं अब गिल| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd ODI: It's a SIX! Shubman Gill hits Michael Bracewell. IND 191/0 (22.3 Ov). CRR: 8.49

22.2 ओवर (4 रन) चौका! प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd ODI: Shubman Gill hits Michael Bracewell for a 4! IND 185/0 (22.2 Ov). CRR: 8.28

22.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन!! रोहित ने लॉन्ग ऑन की तरफ ज़मीनी शॉट खेला और एक रन बटोर लिया|

माईकल ब्रेसवेल को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

21.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं होगा|

21.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल| रूम बनाकर कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका, एक ही रन मिला|

21.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| इस बार रोहित ने पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|

21.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर इसे खेला जहाँ से एक रन भाग लिया|

21.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

21.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

20.6 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 178/0 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd ODI: Rohit Sharma hits Daryl Mitchell for a 4! IND 178/0 (21.0 Ov). CRR: 8.48

20.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इया बार| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

20.4 ओवर (1 रन) एक और बार ऑफ़ कटर| रोहित ने फ स्टम्प पर जाकर उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

20.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|

20.2 ओवर (6 रन) छक्का! हवा में शॉट, ऊंचा काफी गया| ऐसा लगा कि मिस टाइम हुआ था| एक वक़्त के लिए लगा कि कैच हो जाएगा लेकिन सामने की बाउंड्री छोटी होने की वजह से ये सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| कीमत भी बलवान का साथ देती हुई| रोहित ने इशारा किया कि वो इस गेंद की उछाल से चकमा खा गए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd ODI: It's a SIX! Rohit Sharma hits Daryl Mitchell. IND 172/0 (20.2 Ov). CRR: 8.46

20.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ कटर गेंद डैरेल द्वारा| गिल ने उसे मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com