
डैरेल मिचेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडब्ल्यू!!! डेड प्लम्ब!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया| कुलदीप यादव ने तोड़ी 106 रनों की साझेदारी| निकोल्स 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| कुलदीप को इस विकेट के साथ काफी आत्मविश्वास आया होगा| क्या कमाल की गेंद डाली और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| आगे की गेंद को पीछे खेल गए| टर्न होकर अंदर आई गेंद और बल्ले को बीट करते हुए फ्रंट पैड्स पर जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| जाते-जाते आधे मन से बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जो उनके हक में नहीं गया| रिप्ले में देखने पर विकटों से जा टकराई थी ये गेंद इस वजह से आउट का इशारा ही आया| 106/2 न्यूजीलैंड|
14.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
14.2 ओवर (4 रन) चौका! इस बार गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा| एक बड़ा गैप था और उसका फायदा उठा लिया|
14.1 ओवर (2 रन) मिस फील्ड हुई शॉर्ट मिड विकेट पर कप्तान रोहित द्वारा| एक भी रन नहीं था, दो मिल गया| ऐसा लगा कि गेंद काफी तेज़ी से रोहित के पास गई थी इस वजह से चकमा खा गए|
13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.5 ओवर (0 रन) एक और बार स्लॉग स्वीप करने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
13.4 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ कॉनवे का अर्धशतक पूरा हुआ| उनके करियर का चौथा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचा और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया जहाँ से छह रन्स मिल गए|
13.3 ओवर (1 रन) इस बार बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला गया जहाँ से एक रन मिल गया|
13.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.1 ओवर (0 रन) स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
12.6 ओवर (1 रन) पांच रनों का एक और सस्ता ओवर हुआ समाप्त| टर्न हुई गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ| एक रन मिला|
12.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से फ्रंट फुट पर आकर गेंद को पंच किया एक रन के लिए|
12.4 ओवर (1 रन) चतुराई भरी गेंदबाजी कुलदीप द्वारा| बल्लेबाज़ को आगे आता देख गेंद को बाहर डाला| थर्ड मैन की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन मिला|
12.3 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
12.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.1 ओवर (0 रन) टर्न हुई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर रन भागे| फील्डर हार्दिक ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| एक रन बल्लेबाजों को मिल गया यहाँ पर|
11.5 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
11.4 ओवर (0 रन) इन साइड एज और बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| अगर बल्ला न लगता तो डेड प्लम्ब हो जाते बल्लेबाज़ यहाँ पर| आगे की गेंद पीछे खेल गए थे और टर्न से चकमा खा गए थे|
11.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
11.2 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11.1 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर रखी गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
वॉशिंगटन सुंदर [2.0-0-10-0] को उनके दूसरे स्पेल के लिए लाया गया है...
10.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ के आधे बल्ले से लगने के बाद लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.5 ओवर (0 रन) एक बार फिर से अपनी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| कोई रन नहीं होगा|
10.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! 152 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
10.3 ओवर (1 रन) इस बार विकेट लाइन की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.2 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद को सही नसीहत| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
10.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास लेकिन गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|