New Zealand vs India, 2nd T20I: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरा टी-20 मैच 20 नवंबर को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेलेगी. पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब दूसरे टी-20 मैच के लिए दोनों टीम बिल्कुल तैयार है. बता दें कि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम के कप्तान हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि उनकी कप्तानी में टीम कैसा परफॉर्मंस करती है. टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद दोनों टीम टी-20 मैच जीतकर अपने नए सीजन की शुरूआत करनी चाहिए. दोनों टीमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल चरण से बाहर होने के बाद इस सीरीज से नयी शुरुआत करना चाहेंगी.विश्व कप में भारत को चैम्पियन बने इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड को उपविजेता पाकिस्तान ने हराया था. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पांड्या भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उप कप्तान हैं.
ब्रेट ली ने चुना T20 वर्ल्ड कप XI, भारत के 4 खिलाड़ी लिस्ट में, बाबर आजम का नाम नहीं
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब शुरू होगा मैच
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 11:30 बजे होगा
भारत में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
मैच का लाइव टेलीकास्ट OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर होगा.
भारत के लिए खुशखबरी (IND vs NZ LIVE STREAMING)
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच का सीधा लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के DD Sprots पर भी होगा. यानि भारतीय फैन्स मैच का मचा अब टीवी पर भी ले पाएंगे.
#TeamIndia marches on Up next is a visit of New Zealand that will begin tomorrow #NZvIND LIVE on DD Free Dish pic.twitter.com/fIPCHRaLHu
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 17, 2022
दोनों टीमों की संभावित XI
भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक/मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड XI: डेवोन कॉनवे, फिन एलेन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
स्पोर्ट्स से जुड़ी हर एक खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं