विज्ञापन
5 years ago

IND vs NZ 1st Test Day 3:  भारत के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज शुबमन गिल रहे. पुजारा 9 और मयंक 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं. और पहली पारी के 49 रन को मिलाकर भारत फिलहाल 63 रन की बढ़त पर है. और अब मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बहुत हद तक मैच का परिणाम तय करने में अहम रोल निभाएगा. भारतीय बल्लेबाजों की एप्रोच देखने लायक होगी क्योंकि पिच स्पिनरों का मददगार हो चला है और भारत को यहां से न्यूजीलैडं को चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए या उसके 10 विकेट चटकाने के लिए मेहमानों को पर्याप्त समय देना होगा. 

स्कोरकार्ड

इससे पहले तीसरे दिन ही चायकाल के कुछ देर बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 296 रनों पर खत्म हो गयी. अक्षर पटेल ने हालात का पूरा फायदा उठाते हुए 5 विकेट चटकाए, तो अश्विन भी 2 उड़ा लेने में सफल रहे. इस तरह पहली पारी में 345 रन बनाने वाले भारत को 49 रन की अहम बढ़त मिल गयी. .  

India vs New Zealand, 1st Test - Live Cricket Score @ Green Park, Kanpur 

IND vs NZ: टॉम लाथम ने एक नहीं बल्कि 3 बार बदला अंपायर का फैसला, तो नीशम बोले- 'भारत अपने घर पर DRS लेने से..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, New Zealand, India Vs New Zealand 11/25/2021 Innz11252021205688, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com