विज्ञापन

T20 World Cup 2026: कोई नहीं है टक्कर में...ICC टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को बयां कर रहा यह रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: भारत ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है, लगातार तीन जीतों के साथ सुपर 8 में जगह बनाई है.

T20 World Cup 2026: कोई नहीं है टक्कर में...ICC टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को बयां कर रहा यह रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: ICC टूर्नामेंट में भारत के दबदबे को बयां कर रहा यह रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ औपचारिकता भर है. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है तो दूसरी तरफ नीदरलैंड्स जारी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुकी है. टीम इंडिया की नजरें होंगी कि वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखे और जीत के साथ सुपर-8 में जाए. जबकि नीदरलैंड्स की कोशिश जीत के साथ सकारात्मक नोट पर टूर्नामेंट का अलविदा कहने की होगी. हालांकि, भारत के खिलाफ नीदरलैंड्स कोई उलटफेर कर पाएगी, क्योंकि टीम इंडिया का रिकॉर्ड ना सिर्फ एसोसिएट नेशन के खिलाफ शानदार है, बल्कि आईसीसी इवेंट में 2023 के बाद से वह सिर्फ एक मैच हारी है. 

'कोई नहीं है टक्कर में'

भारत ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है, लगातार तीन जीतों के साथ सुपर 8 में जगह बनाई है. हाल के समय में आईसीसी के व्हाइट बॉल टूर्नामेंटों में भारत ऐसी टीम रही है, जिसके सामने कोई नहीं टिक पाया है. पिछले चार आईसीसी सीमित ओवरों के टूर्नामेंटों में खेले गए अपने 27 मैचों में से केवल 1 मैच हारा है. भारत का जीत प्रतिशत 96% का है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 25 मैचों में से 20 में जीत दर्ज की है.

ICC सीमित ओवर टूर्नामेंट में सर्वाधिक जीत (2023 से बाद से)
टीममैचजीतहारजीतप्रतिशत
भारत2726196
दक्षिण अफ्रीका2520580
ऑस्ट्रेलिया2416770
न्यूजीलैंड22121055
अफगानिस्तान23111150

बात अगर ओवरऑल रिकॉर्ड की करें तो आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में भी भारत का दबदबा है. भारत ने 184 मैच खेले हैं और 125 जीते हैं. भारत ने 53 मैच हारे हैं. भारत की जीत प्रतिशत 70 का है. जबकि दूसरी सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 182 मैच खेले हैं और 122 जीते हैं और 53 हारे हैं. भारत का जीत प्रतिशत 69 का है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है. न्यूजीलैंड ने 177 मैच खेले हैं और 101 मैच जीते हैं. 

एसोसिएट नेशन के खिलाफ 100 प्रतिशत रिकॉर्ड

बात अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एसोसिएट नेशन के टीम इंडिया के रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया कभी भी एसोसिएट नेशन के खिलाफ हारी नहीं है. भारत ने 12 मैच खेले हैं और 11 जीते हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. एसोसिएट नेशन के खिलाफ टीम इंडिया का जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है. टी20 अतरराष्ट्रीय में पूर्ण सदस्य देशों में एसोसिएट नेशन के खिलाफ सबसे बढ़िया जीत प्रतिशत के मामले में भारत और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. दोनों का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है. जबकि दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसने 20 मैच खेले हैं और 19 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. 

यह भी पढ़ें: IND vs NED: अभिषेक शर्मा फिर हुए 0 पर ऑउट, 8 मैचों में 5वीं बार नहीं खोल पाए खाता, सुपर-8 से पहले बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ें: Pakistan vs Namibia: नामीबिया को 102 रनों से रौंदकर पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, तीन टीमें एक झटके में बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com