विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच टकर की पारी से आयरलैंड ने रचा इतिहास, कप्तान ने बताया किन बातों ने अंतर पैदा किया

आयरिश कप्तान लॉर्कन टकर ने बहुत ही जरूरत के मौके पर 50 रन की जो पारी खेली, उसने मेजबान टीम को बहुत ही जोश से भर दिया

प्लेयर ऑफ द मैच टकर की पारी से आयरलैंड ने रचा इतिहास, कप्तान ने बताया किन बातों ने अंतर पैदा किया

Lorcan Tucker on historic win: आयरलैंड के खिलाफ शु्क्रवार को बेल्फर्ट में शुरू हुई दो टी20 मैचों की सीरीज (India vs Ireland) के पहले मुकाबले में मेजाबनों ने विश्व चैंपियन टीम इंडिया को चौंकाते हुए उसे 34 रन से मात देकर इतिहास रच दिया. और आयरलैंड की जीत की सबसे बड़ी वजहों में से एक लॉर्कन टकर के 36 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों से सबसे जरूरत के मौके पर शानदार 50 रन भी रहे, जिसने टीम इंडिया को चोट पहुंचाई. जाहिर तौर पर जीत के बाद उनकी खुशी देखते ही बनती थी. और टकर एकदम दिल से बोले और डिटेल से कई अंतर बताए  जिसकी वजह से आयरलैंड विश्व चैंपियनों को हराकर इतिहास रचने में सफल रहा. 

कप्तान के रूप में अपनी पहली जीत पर 

टकर ने कहा,' 'यह बेहद खास था, लेकिन इसका पूरा श्रेय लड़कों (खिलाड़ियों) को जाता है. मुझे लगता है कि हमने संघर्ष करके उस मैच को निकाला. मैच में हमारे लिए कुछ कठिन दौर भी आए, लेकिन हम उसमें टिके रहे. हमने पूरी लगन से और कड़ी मेहनत की. और किस्मत से हमें अंत में इसका इनाम मिला.'

कप्तान के तौर पर एक और अर्धशतक पर

'मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं है कि ऐसा क्यों है. मुझे यकीन है कि अगले ही दिन यह सिलसिला टूट जाएगा. लेकिन हाँ, मेरे लिए इसकी शुरुआत काफी अच्छी रही है.'

उबरने और गैरेथ डेलानी के साथ अपनी साझेदारी पर

'हां मुझे लगता है कि भारत ने शुरुआत में वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने बेहद शानदार लेंथ पर बॉलिंग की और वे उससे बिल्कुल भी नहीं भटके. वे अपनी लाइन-लेंथ पर टिके रहे, जिसकी वजह से अच्छे शॉट्स लगाना काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा था. एक समय तो ऐसा लगा जैसे यह कोई टेस्ट मैच चल रहा हो. लेकिन मुझे लगता है कि हमने खेल में बने रहने और एक साझेदारी बनाने की कोशिश की, और फिर बाद में जब भी मौके मिले, हमने उनका पूरा फायदा उठाया.'

आयरलैंड की सबसे बड़ी जीतों में यह कौन से नंबर पर?

मुझे लगता है कि यह बहुत खास है. सीज़न के पहले मैच में विश्व चैंपियनों को हराना अहम बात है, लेकिन इसका श्रेय लड़कों को जाता है. हमारे दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे थे जिन्होंने बिल्कुल शानदार प्रदर्शन किया.  इसके अलावा पर्दे के पीछे जो भी मेहनत होती है, उसके लिए क्रिकेट आयरलैंड को श्रेय जाता है. हर कोई बेहद समर्पित है. मुझे लगता है कि इसीलिए हम इस तरह के परिणाम लाने और सभी का समर्थन करने का प्रयास करते हैं.'

दोनों डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर

मुझे लगता है कि वे बेहद जुझारू थे. हमने इस बात से बहुत कुछ सीखा कि भारत ने पहली पारी में कैसी गेंदबाजी की थी. वे अपनी लेंथ से बिल्कुल नहीं भटके. मुझे लगता है कि हमने अपने लड़कों को भी यही करने के लिए कहा था.  उन्होंने बस अपना कौशल, अपनी सटीकता और एक ही जगह पर टिके रहने की अपनी क्षमता दिखाई जिससे उनके बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी हुईं. इसलिए उन्हें इसका पूरा श्रेय जाता है. उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की. हमने उनसे जो भी उम्मीद की थी, वे उन योजनाओं को मैदान पर अमलीजामा देने में सफल रहे'

अगले मैच में भारत के खिलाफ सीरीज जीत पक्की करने के मौके पर

'बिल्कुल, घर पर भारत के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद खास होगा. मुझे लगता है कि लड़के यहां वापस आने के लिए पूरी तरह से उत्सुक हैं. आज ऊर्जा अद्भुत थी, दर्शक शानदार थे, बेहद खास.

यह भी पढ़ें:  करियर की पहली ही गेंद पर जयपुर के जय मूंदरा ने उड़ाए सैमसन के होश, बस देखते रह गए संजू


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lorcan John Tucker, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com