विज्ञापन
Story ProgressBack

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 11 mins
इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|

14.5 ओवर (0 रन) विकेट! रन आउट (कुलदीप यादव/अक्षर पटेल)|

14.4 ओवर (6 रन) छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|

14.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ|

14.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

14.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बैक फुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोर लिया है|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा| कवर्स की तरफ बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

13.4 ओवर (0 रन) शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

13.3 ओवर (1 रन) एक और पंच शॉट जिसपर गैप से सिंगल ही मिल पाया|

13.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

13.1 ओवर (0 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं आ सका|

12.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

12.4 ओवर (1 रन) इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|

12.3 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

जोफ्रा आर्चर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडब्ल्यू!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| कुलदीप यादव के नाम तीसरी सफलता दर्ज हो गई| टी20 क्रिकेट में ये उनकी 200वीं सफलता है| एक बहुत बड़ी जीत से भारत महज़ 3 विकेट दूर| क्रिस जॉर्डन महज़ 1 रन बनाकर वापिस लौट गए| भारतीय टीम पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| टर्न होकर अंदर की तरफ आई| आगे की गेंद को पीछे खेल बैठे| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से जा टकराई गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को किस करते हुए जा रही थी गेंद| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 72/7 इंग्लैंड, लक्ष्य से 100 रन दूर|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल से ही यहाँ पर काम चलाया है| इस बार लियाम ने बैक फुट से गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

11.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को टर्न होने दिया| सामने की तरफ खेला| एक रन मिला है|

11.4 ओवर (0 रन) फॉरवर्ड डिफेन्स!! बड़ी बारीकी के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सम्मान देते हुए अपनी विकेट सुरक्षित की है| अब जड्डू ने गति में भी परिवर्तन किया है|

11.3 ओवर (0 रन) एक और बार बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

11.2 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट पर गए क्रिस जॉर्डन| सामने की तरफ सीधे बल्ले से गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|

11.1 ओवर (1 रन) सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ कुलदीप के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति|फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 68/6 इंग्लैंड|

10.5 ओवर (0 रन) गुगली गेंद!! क्रिस ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

अगले बल्लेबाज़ क्रिस जॉर्डन क्रीज़ पर आये हैं...

10.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! इंग्लैंड को लगता हुआ छठा झटका!! कुलदीप यादव के हाथ लगी दूसरी विकेट!! हैरी ब्रुक 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही जबकि बल्लेबाज़ ने टर्न के लिए खेला था| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ और बॉल सीधा लेग स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 68/6 इंग्लैंड|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने चाइनामैन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|

10.2 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! 21 रनों पर हैरी ब्रूक को मिला जीवनदान| पंत से एक आसान सा मौका छूट गया है यहाँ पर| गुगली गेंद थी| उसपर एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए| महीन सा किनारा लगा और सीधा कीपर पंत के दस्तानों में गई गेंद| वो उछाल को परख नहीं सके| फम्बल हुआ, दो से तीन बार में गेंद को लपकना चाहा लेकिन अंत में कैच को ज़मीन पर टपका बैठे|

10.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! डायरेक्ट हिट की दरकार थी| शॉर्ट कवर्स पर जड्डू ने गेंद को फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो कर दिया| विकटों के काफी पास से निकल गई गेंद मिड विकेट की तरफ जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में दूसरा रन मिल गया| अपने आपसे काफी निराश दिखे जड्डू यहाँ पर|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
''खुदा का खौफ करें'', सचिन के साथ बाबर की तुलना पर भड़क गया पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बीच शो में लगाई लताड़, VIDEO
इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Shafali Verma record becomes second Indian woman batter to score a double-century in Test cricket
Next Article
Shafali Verma: शेफाली वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ये कारनामा करने वाली इकलौती बल्लेबाज़ बनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;