झारखंड में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है. (Jharkhand Assembly Election 2024 Second Phase Voting Percentage) . 81 विधानसभा सीटों में से आज 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. झारखंड में दोपहर 1 बजे तक पाकुर में सबसे ज्यादा 53.83 प्रतिशत और बोकारों में सबसे कम 42.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सुबह 11 बजे तक 31.37 मतदान दर्ज किया गया और सुबह 9 बजे तक 12.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. वहीं राज्य में सुबह से ही वोटर्स में बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है. पाकुर जिले की सीटों पर सबसे ज्यादा वोट डाले जा रहे हैं.
| समय | वोटिंग प्रतिशत | 
| सुबह 9 बजे | 12.7 % | 
| सुबह 11 बजे | 31.37 % | 
| दोपहर 1 बजे | 47.92 % | 
2 बजे तक कहां कितना मतदान
| जिला | वोटिंग प्रतिशत | 
| बोकारो | 50.27 % | 
| देवघर | 49.83 % | 
| धनबाद | 43.16 % | 
| दुमका | 50.28 % | 
| गिरिडीह | 48.01 % | 
| गोड्डा | 50.27 % | 
| हजारीबाग | 48.62 % | 
| जामतारा | 52.21 % | 
| पाकुर | 53.83 | 
| रामगढ़ | 51.26 | 
| रांची | 52.10 | 
| साहबगंज | 47.51 | 
झारखंड में 1 बजे तक कितना मतदान?
झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के पहले छह घंटों में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 1.23 करोड़ वोटर्स में से करीब 48 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.अधिकारियों के मुताबिक, 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, हालांकि तब तक कतार में खड़े लोग वोट डाल सकेंगे. सबसे ज्यादा 53.83 प्रतिशत मतदान पाकुड़ में हुआ, इसके बाद जामताड़ा में 52.21 प्रतिशत, रामगढ़ में 51.26 प्रतिशत और दुमका जिले में 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ.
| समय | वोटिंग प्रतिशत | 
| गोड्डा | 50.27 % | 
| देवघर | 49.83 % | 
| हजारीबाग | 48.62 % | 
| गिरिडीह | 48.01 % | 
| साहिबगंज | 47.51 % | 
| धनबाद | 43.16 % | 
| बोकारो | 42.52 % | 
वोटिंग के पहले छह घंटों में गोड्डा में 50.27 प्रतिशत, देवघर में 49.83 प्रतिशत, हजारीबाग में 48.62 प्रतिशत, गिरिडीह में 48.01 प्रतिशत, साहिबगंज में 47.51 प्रतिशत और धनबाद में 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 42.52 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ.
झारखंड में इन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
झारखंड में 60.79 लाख महिलाओं समेत कुल 1.23 करोड़ वोटर्स हैं. वहीं कुल 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर मैदान में हैं. JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटा हुआ है. वहीं बीजेपी हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनावी मैदान में है.
ये हैं बड़े चेहरे
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
 - उनकी पत्नी कल्पना सोरेन
 - बीजेपी उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी
 
JMM-BJP के बीच कड़ा मुकाबला
झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और बीजेपी के अगुवाई वाले NDA के बीच कड़ी टक्कर है. 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह से वोटिंग चल रही है. शाम पांच बजे तक वोटिंग जारी रहेगी. इनमें से 31 मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे ही वोटिंग खत्म हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं