
हार्दिक पांड्या क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये...
44.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा चौथा झटका| 108 रन बनाकर केएल राहुल पवेलियन लौटे| टॉम करन को मिली पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में राहुल ने पुल किया| गेंद और बल्ले का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ था की गेंद स्टैंड में पहुँच सके| मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद जहाँ पर फील्डर मौजूद थे
44.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
44.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर रॉय ने गेंद को पकड़ा| लेकिन बल्लेबाजों ने इसी बीच सिंगल पूरा कर लिया|
44.2 ओवर (1 रन) वाइड यॉर्कर गेंद को कवर्स की दिशा में दूर से ही पंच किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही हो सका|
44.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को राहुल ने मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल पूरा किया|
43.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद को पुल तो किया था लेकिन संपर्क खासा नहीं हुआ जिसकी वजह से एक ही रन मिला| 267/3 भारत|
43.5 ओवर (4 रन) चौका!! फुल टॉस बॉल पर क्रैकिंग चौका!!! वो भी सामने की ओर| गेंदबाज़ के पास उससे बचने का ही विकल्प था वरना गेंद से उन्हें चोट लग सकती थी| उनको बीट करते हुई लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार कर गई गेंद|
43.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को ब्लॉक कर दिया, ऑफ़ साइड पर गई गेंद| सैम खुद ही जबतक गेंद को फील्ड करते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|
43.3 ओवर (1 रन) चिप किया गेंद को लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| एक टप्पे के बाद गेंद फील्डर तक आई| सिंगल का मौका बन गया|
43.2 ओवर (1 रन) ड्राइव करते हुए गेंद को गैप में ढकेला और एक रन हासिल किया|
43.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
43.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ राहुल ने पूरा किया अपना पांचवां शतक!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी की है अपनी टीम के लिए| एक सही समय पर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए शतक लगाया| कप्तान खुश, टीम खुश| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से अपना सिंगल हासिल किया|
42.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
42.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पन्त ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिल सका|
42.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ज़बर्दस्त फॉर्म में नज़र आते हुए रिषभ पन्त| गेंद कही पर भी कर ले आप लेकिन पन्त ज़रूर घुमाएंगे अपना बल्ला| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और बॉल का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
42.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
42.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
42.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर आई नही सीधे पैड्स को लगती हुई कीपर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई अपील अम्पायर ने नकारा|
42.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने बॉल को ख़ुद ही पकड़ा|
41.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| वाह पन्त वाह! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| गेंदबाज़ों को समझ नहीं आ रहा कि कहाँ पर पन्त के लिए गेंदबाज़ी करी जाए| उनकी टांगों में डाल दे रहे गेंद जिसका पन्त पूरा फायदा उठाते हुए|
41.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और खराब गेंद पन्त के लिए जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| हीव किया गेंद को लेग साइड पर और बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी गेंद| पूरी तरह से एलिवेशन मिलता हुआ पन्त को यहाँ पर|
41.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे मारने गए थे और बीट हुए थे पन्त| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
41.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! पन्त द्वारा लिया गया रिव्यु कामयाब रहा| अम्पायर को एक बार फिर से बदलना होगा अपना फैसला| कैच की अपील थी जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया था| पन्त ने तुरंत लिया था रिव्यु| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं बल्कि पन्त की कोहनी में लगकर हवा में गई थी जहाँ से कीपर बटलर ने कैच को लपका था|
41.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में मारा और रन हासिल किया|
41.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री!! राहुल अपने रंग में आते हुए| इस बार गेंद को गैप में पुल किया| गेंद और बल्ले के बीच हुआ शानदार समपर्क और एक टप्पा खाकर स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
41.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
40.6 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए थे पन्त लेकिन लेग स्टम्प के बहार रखी गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड नहीं दिया|
40.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| समझदारी के साथ गेंद को गैप में खेल दिया था|
40.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया|
40.3 ओवर (6 रन) छक्का!! बैक टू बैक सिक्स!!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| हवा में बीट कराया था लेकिन बल्लेबाज़ ने उसका इंतज़ार करते हुए बल्ला चलाया और सामने की तरफ छह रन हासिल किये|
40.2 ओवर (6 रन) छक्का!!!टिपिकल फ्लिक शॉट पन्त द्वारा| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के ठीक पीछे जाकर गिरी और मिला पूरा छह रन|
40.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
44.6 ओवर (2 रन) स्लाइस किया है गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से| डीप में फील्डर तैनात| दो ही रन मिल पाए| एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| 273/4 भारत|