
39.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच और गैप से सिंगल हासिल हुआ|
39.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड कर दिया जहाँ गैप मिला और एक रन भी|
39.3 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|
39.2 ओवर (6 रन) एक और छक्का!!! ओहोहो!! इस बार खतरनाक पुल!! पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मारा| बल्ले से लगने के बाद शानदार टाइमिंग के साथ गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई|
39.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! महज़ टाइमिंग!! ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर सीधे बल्ले से पुश किया| फील्डर घेरे के अंदर था और गेंद उसके ऊपर से निकल गई सीधा स्टैंड्स के बाहर छह रनों के लिए|
भुवनेश्वर कुमार को उनके तीसरे स्पेल के लिए लाया गया...
38.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|
38.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
38.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
38.3 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में एक बार फिर से गई गेंद, रन नही मिला|
38.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
38.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
37.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से खेलते हुए रन हासिल हुआ|
37.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!!! गैप में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|
37.4 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल हुआ|
37.3 ओवर (2 रन) कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को| दीप में कुलदीप ने उसे कट किया और दो रन हासिल हुआ|
37.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
37.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
36.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक शानदार और सफ़ल ओवर की समाप्ति| दो बड़े विकेट इस ओवर से आते हुए| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल करते हुए सिंगल हासिल किया| 289/4 इंग्लैंड|
36.5 ओवर (0 रन) एक और यॉर्कर!! जिसे आगे आकर लियाम ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर मौजूद लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया|
लियाम लिविंगस्टोन अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
36.4 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! मैच अभी बाकि है मेरे दोस्त| इसी का नाम है क्रिकेट!!! यहाँ कुछ भी संभव है कभी भी गेम इधर से उधर हो सकता है| इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| प्रसिद्ध कृष्णा ने किया अपना दूसरा शिकार| यॉर्कर लाइन की डाली हुई गेंद| जिसको डिफेंड करने गए बटलर| काफ़ी तेज़ गति की थी गेंद जिसको डिफेंड नही कर सके बल्लेबाज़ और सीधे क्लीन बोल्ड हो गए| अभी भी भारत मुकाबले को अपने ओर कर सकता है| इसी बीच 287/4 इंग्लैंड|
36.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पंच किया, रन नही हो सका|
36.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से रोका|
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
36.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! भारत वापसी करता हुआ| सॉफ्ट डिसमिसल!!! क्या इस मुकाबले में अब भी कोई रोमांच बाक़ी है? क्या अभी भी भारत मुकाबले में बना हुआ है, शायद हाँ| कृष्णा को मिली एक अहम विकेट| 124 रन बनाकर बेयर्सटो लौट गए पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| हवा में मार बैठे और सीधा फील्डर कोहली की गोद में गई गेंद| मामला अब यहाँ से अटक गया है| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 287/3 इंग्लैंड|
35.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए बल्लेबाज़ ने 1 रन पूरा किया|
35.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
35.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे थर्ड मैन की ओर गई| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल लिया|
35.3 ओवर (0 रन) डेविड मलान को भुवनेश्वर कुमार : 0 रन
अब अगले बल्लेबाज़ डेविड मलान आये हैं...
35.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 99 रन पर स्टोक्स बने भुवि का शिकार| खुद से बेहद ही निराश होंगे| आउट होकर जाते हुए आसमान की ओर इशारा किया और शायद कुछ कहा| लेकिन निराशाजनक है ये पल सबके लिए| एक रन से चूक गए अपने शतक से स्टोक्स| पटकी हुई थी गेंद भुवि द्वारा जिसे पुल लगाने गए बल्लेबाज़| गेंद की उछाल को परख नहीं पाए| ग्लव्स को किस करते हुए गेंद कीपर पन्त के दस्तानों में गई जहाँ स्टोक्स की शानदार पारी का हुआ अंत|
35.1 ओवर (4 रन) ओह!!! ये काफी चोटिल दिख रहा| फील्डिंग के दौरान उनके कंधे में लगी चोट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| जिसको रोकने के लिए लॉन्ग ऑन से भागते हुए रोहित ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया| लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! भारत ने गंवाया अपना रिव्यु!!! पिचिंग आउट साइड लेग ने बचाया बल्लेबाज़ को यहाँ पर| पैड्स पर अंदर की तरफ आई थी गेंद| लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बीट हुए और फ्रंट पैड पर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ| लक्ष्य से 20 रन दूर|