
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई मेहमान टीम ने शुरुआत में तो भारतीय बल्लेबाजों को खामोश रखा| लेकिन जैसे-जैसे पिच पर बल्लेबाज़ सेट होते गए तब गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा| कुछ गलतियाँ फील्डिंग में भी मेहमान टीम ने किया| जैसे धवन को दो बार जीवनदान दिया| जिसकी बदौलत गब्बर ने बोर्ड पर 98 लगा दिए| वहीँ अंत में काफी मिसफील्ड भी इंग्लिश टीम करती हुई नज़र आई|
गब्बर का बोला बल्ला तो डेब्यू मुकाबले में कुणाल पंड्या ने दिखाया अपना दमखम| शिखर धवन की शानदार 98 रनों की अर्धशतकीय पारी तो कुणाल पंड्या और केएल राहुल की नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने 318 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई इंडिया की टीम ने शुरुआत भले ही धीमे अंदाज़ में किया| लेकिन जैसे-जैसे पिच को भांपते गए वैसे ही भारत के सलामी बल्लेबाजों ने रन गति को बढ़ाना शुरू कर दिया| हालाँकि रन गति को बढ़ाते हुए मेन इन ब्लू को पहला झटका रोहित शर्मा (28) के रूप में लगा| लेकिन उनके आउट होते ही कप्तान विराट कोहली (56) ने धवन के साथ मिलकर 105 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को फ्रंटफूट पर लाकर कड़ा कर दिया| इसी बीच कोहली अर्धशतक बनाकर मार्क वुड का शिकार हो गए| उसके कुछ देर बाद ही श्रेयस अय्यर (6) के स्कोर पर पवेलियन लौट पड़े| वहीँ एक छोर को पकड़कर शिखर धवन अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे| तभी स्टोक्स की गेंद पर पुल लगाकर रन लेना चाहते थे लेकिन गेंद को सीधे फील्डर के हाथ में खेल बैठे और नर्वस 90 का शिकार हो गए| अंत में एक केएल राहुल (62) ने डेब्यू मैन कुणाल पंड्या (58) के साथ मिलकर चौके और छक्के को लगाना बरकरार रखा और दोनों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 112 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 317 रनों तक पहुँचाया|
49.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई भारतीय पारी की समाप्ति| 317 के स्कोर पर पहुंचा भारत| लेग स्टम्प पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया| गैप हासिल किया जिसकी वजह से राहुल के खाते में चार रन गए| एक बेहतरीन साझेदारी की बदौलत भारत मुकाबले में काफी ऊपर|
49.5 ओवर (2 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को पुश किया| बड़ी बाउंड्री जिसकी वजह से दो रन भागने कामयाब हुए|
49.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे कृणाल!! सही समय पर क्रीज़ में डाईव लगाते हुए अपना विकेट बचाया| मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए पहला रन पूरा किया था| दूसरे के लिए पांड्या भागे लेकिन राहुल ने मना कर दिया था|
49.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| तेज़ गति की गेंद को पुल लगाने गए लेकिन थाई पैड्स से लगकर पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
49.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
49.1 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर बाउंड्री आई| इसी के साथ दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| सही समय पर टीम इंडिया के लिए इस जोड़ी ने कमाल कर दिया| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका हासिल किया|
48.6 ओवर (6 रन) छक्का!! फ्लैट सिक्स!!! ओहोहो!! कमाल की बल्लेबाज़ी राहुल द्वारा| जड़ में डाली गई गेंद को खोदकर निकाला और लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ फ्लैट सिक्स जड़ दिया| बहुत कठिन है इस शॉट को बयान करना| इसी के साथ भारत 300 के स्कोर के पार गया|
48.5 ओवर (1 रन) पंच किया बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को जहाँ से सिंगल हासिल किया| ओह!! इसी बीच बल्लेबाज़ कृणाल और गेंदबाज़ के बीच कुछ कहा सुनी होती हुई| अम्पायर ने बीच बचाव किया|
48.5 ओवर (1 रन) धीमी गति की बाउंसर लेकिन अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
48.4 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया| फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन जिस तरह से इस पारी में खेला है वो काबिले तारीफ है| काफी सही समय पर भारत के लिए ये पारी आती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से सिंगल पूरा किया|
48.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
48.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर एक बार फिर से गेंद को खेला जहाँ से रन मिल गया|
48.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ अपने डेब्यू मुकाबले में कृणाल ने अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया| साथ साथ उन्होंने डेब्यू में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का भी कीर्तिमान अपने नाम किया है| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया था|
47.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 21 रन इस ओवर से आया| भारत अब 300 के स्कोर के नज़दीक पहुँचता हुआ| इस जोड़ी ने टीम इंडिया को एक मज़बूत स्थिति में ला दिया है|
47.5 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को पुल किया फाइन लेग की तरफ| सिंगल के साथ 49 के स्कोर परे पहुंचे कृणाल|
47.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! डाउन द लेग साइड!!! लगातार बाउंड्री लगने से दबाव में आते हुए वुड|
47.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! कमाल की बल्लेबाज़ी कृणाल द्वारा| इस बार पटकी हुई गेंद को अपर कट कर दिया| गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए उसे थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से मार दिया और मैक्सिमम हासिल किया|
47.3 ओवर (4 रन) चौका!! ओवर कवर्स!!! जिस गति से बल्लेबाज़ की तरफ आई उससे दुगुनी गति से सीमा रेखा के पार गई| बढ़िया टाइमिंग बढ़िया पॉवर!!! कुछ इसी तरह से शॉट्स और चाहिए भारत को यहाँ पर|
47.2 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
47.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये राहुल| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
मार्क वुड अब गेंदबाज़ी के लिए आये हैं...
46.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| पैरों पर डाली गई फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| फील्डर जबतक गेंद के लिए आते बल्लेबाजों ने दो रन पूरे कर लिए|
46.5 ओवर (1 रन) खराब गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर जिसका फायदा उठा नहीं पाए राहुल| फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल पाया|
46.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे सामने की तरफ पुल कर दिया| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
46.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से पिक करते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार मार दिया|
46.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को गाइड करने गए थर्ड मैन की तरफ जहाँ बीट हुए बल्लेबाज़|
46.1 ओवर (1 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
45.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए बल्लेबाजों ने रन चुराया| 260/5 भारत| 24 गेंद शेष|
45.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन मिल गया|
45.4 ओवर (2 रन) शॉट खेलते हुए दो रनों की मांग की और मिड विकेट की दिशा से दूसरा रन भी हासिल कर लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|
45.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
45.2 ओवर (4 रन) स्वीप किया| टॉप एज हुआ और फाइन लेग फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए| पचास रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| राहुल अपनी लय हासिल करते हुए|
45.1 ओवर (1 रन) गुगली!!! लेग साइड पर फ्लिक करते हुए कृणाल ने सिंगल हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जिसके कारण इंडिया की टीम ने एक अच्छा स्कोर उनके सामने खड़ा कर दिया| मॉर्गन ने इसी बीच 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से बेन स्टोक्स ने 3 तो मार्क वुड ने अपने नाम 2 विकेट किया| वहीँ रशीद, मोईन, सैम और टॉम करन के हाथ कोई विकेट नही आई| इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इसी बीच अंतिम के 10 ओवर में 112 रन लुटाए जिसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम के सामने 318 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया| अब देखना ये है कि मेहमान टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेती है या इंडिया के गेंदबाज़ अपना शानदार प्रदर्शन देते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लेते हैं|