
39.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|
39.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! कमल का शॉट राहुल के बल्ले से निकालता हुआ| लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| इस बाउंड्री के साथ राहुल में काफी आत्मविश्वास आया होगा| जिसकी उन्हें बेहद ज़रूर भी थी|
39.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर राहुल ने गेंद को पुश किया| फील्डर रॉय वहां मौजूद, रन नही हुआ|
39.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हार्दिक पंड्या ने अपना खाता खोला| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर 1 रन लिया|
39.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को राहुल ने देखा और पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|
38.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई स्टोक्स के विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| कमाल की वापसी अपनी टीम के लिए करते हुए| इस गेंद को हार्दिक ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| दबाव अब इन दो बल्लेबाज़ों के ऊपर| 197/4 भारत|
38.5 ओवर (0 रन) काफी टाईट लाइन हार्दिक के लिए स्टोक्स द्वारा| ज़रा भी रूम नहीं दिया जा रहा है यहाँ पर| कसी हुई गेंदबाज़ी|
38.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर की तरफ आती गेंद को हार्दिक ने बीच बल्ले से डिफेंड कर दिया|
38.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
38.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए हार्दिक ने इस गेंद को डिफेंड कर इडया|
गब्बर के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
38.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! नर्वस नाइंटी का शिकार हुए गब्बर| भारत को लगा सबसे बड़ा झटका यहाँ पर| शिखर धवन 98 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बेन स्टोक्स ने किया अपना दूसरा शिकार| धवन काफ़ी मायूस यहाँ पर अपने शतक से चुके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| हवा में गई गेंद सीधे मिड ऑन पर खड़े फील्डर इयोन मॉर्गन के हाथ में और कमाल का कैच कप्तान मॉर्गन का देखने को मिला| अपने इस शॉट से खुश नहो होगे धवन| नीचे गेंद को पुल करते हुए रखना चाहते थे| लेकिन हवा में खेल बैठे जिसके खामियाज़ा उन्हें अपना विकेट देकर बढ़ना पड़ा| 197/4 भारत|
37.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| काफी सटीक गेंदबाज़ी होती हुई राहुल के लिए| शायद उनका फॉर्म में ना होना उनके ख़िलाफ़ जा रहा है फिलहाल| 197/3 भारत|
37.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
37.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कसी हुई गेंदबाज़ी राहुल के ख़िलाफ़ होती हुई|
37.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
37.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! पुल लगाने गए लेग साइड पर लेकिन बीट हुए| शरीर पर लगकर पॉइंट की तरफ गई गेंद| रन लेने का मौका नहीं बन पाया|
37.1 ओवर (1 रन) एक एक करके अपने शतक की ओर बढ़ते हुए धवन| छोटी लेंथ की गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से सिंगल मिल गया|
36.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
36.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
36.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
36.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को राहुल ने हलके हाथो से पॉइंट की ओर पुश किया| सिंगल लेना चाहते थे धवन| लेकिन राहुल ने माना किया|
36.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर मोड़ा 1 रन मिला|
36.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स (4.0-0-23-1) को थमाई गई बॉल...
35.6 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद| कीपर बटलर ने अपने बाएँ ओर डाईव ज़रूर लगाई लेकिन गेंद उनसे काफी दूर रह गई| राहुल को मिला भाग्य का साथ| बाउंड्री भी यहाँ पर अर्जित करते हुए| पटकी हुई गेंद को जान बूझकर थर्ड मैन की दिशा में गाइड कर दिया था|
35.5 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद| राहुल ने उसे ड्राइव किया एक्स्ट्रा कवर्स फील्डर की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला|
35.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
35.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
35.2 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका पॉइंट पर रॉय के पास लेकिन विकेट नहीं उड़ा पाए| बाल बाल बच गए धवन वहां पर| सिंगल के साथ राहुल ने भी खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की ओर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए| फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए गेंद को फील्ड किया था|
35.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल सीधे पैड्स को जा लगी|