विज्ञापन

IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? इस खिलाड़ी की वापसी तय, प्लेइंग 11 को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने संकेत दिए हैं कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर वह कोई जल्दबाजी नहीं करने वाले हैं भले ही आयरलैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर फ्लॉप हुआ हो, उन्हें मौके दिए जाएंगे.

IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? इस खिलाड़ी की वापसी तय, प्लेइंग 11 को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण
India vs England 1st T20I Match Preview

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम बुधवार को जब इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी, तो वह विनिंग नोट पर आगाज करना चाहेगी. मेजबान टीम के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाना है. एक बार फिर फैंस की नजरें इस पर होंगी कि युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होता है या नहीं. आयरलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी. संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर बुरी तरह फ्लॉप हुए थे, जबकि अभिषेक ने पहले मैच में मोर्चा संभाला था, लेकिन दूसरे मैच में चूक गए थे. ऐसे में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी खुद को साबित करने के लिए बेकरार होंगे. वहीं श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहे हैं. 

क्या वैभव का होगा डेब्यू

यह देखना बाकी है कि क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. मैच की पूर्व संध्या पर अय्यर ने संकेत दिए हैं कि वैभव को अभी बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. 

आयरलैंड के खिलाफ दोहरी विफलता के बाद संजू पर दवाब बढ़ रहा है. वैभव के बेंच पर रहने से उन पर लगातार दवाब बढ़ रहा है. संजू जिस तरह से गिल को बाहर करके टीम में आए थे, वह अपने साथ यही स्थिति नहीं चाहेंगे.  इशान किशन भी आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और एक तथा 12 रन पर आउट हो गए. वह भी विस्फो करने के लिए बेकरार होंगे. 

वरुण चक्रवर्ती की होगी वापसी?

वरुण चक्रवर्ती फिट हैं और उन्होंने मंगलवार को टीम के साथ ट्रेनिंग की थी. चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री गेंदों से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी संभव है, जबकि सूर्यांश को बाहर बैठना पड़ सकता है. 

कैसा रहेगी पिच

आमतौर पर, रिवरसाइड की पिच पर नई गेंद से अनुशासित सीम बॉलिंग को मदद मिलती है, और बाद में यह बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है. इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय पिछले साल जून में खेला गया था. जब इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ 188 रन का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था. टी20 ब्लास्ट के मौजूदा सीजन में इस मैदान पर हुए मैच में 151 का स्कोर डिफेंड हुआ था. यानी पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलेगी, और बल्लेबाजी आसान नहीं होने वाली है.

कैसा रहेगा मौसम

मैच के दौरान 40-60% संभावना जताई गई है. ऐसे में आज का मैच पूरे 20 ओवर का हो, इसकी उम्मीद काफी कम है. बारिश और बादल छाए रहेंगे. मैच के दौरान तापमान 16°C से 17°C के आसपास रहेगा. तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहेगा. 

इंग्लैंड की इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

 भारत की संभावित इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्वीडन को 3-0 रौंदा, ऐसा करने वाली पहली टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com