विज्ञापन
4 years ago

India vs Bangladesh 3rd ODI : भारत ने बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 227 रनों से हरा दिया है. बांग्लादेश की पारी का अंतिम विकेट उमरान मलिक ने झटका. इससे पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए. बांग्लादेश को जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य मिला.लेकिन बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 82 रन ही बना पाई और ये मुकाबला हार गई. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 तो वहीं अक्षर पटेल व उमरान मलिक ने 2-2 विकेट चटकाए. बता दें कि सीरीज़ के परिणाम पर इस मैच का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि शुरुआती दो मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज़ पहले ही अपने नाम कर ली थी.

भारत के लिए ईशान किशन ने शानदार 210 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 113 रन बनाते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 72वां शतक जमाया. कोहली और ईशान की पारी के दम पर ही भारत ने 409 रन का स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 2, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान को 1-1विकेट , एबादत हुसैन (2), शाकिब (2) विकेट मिले.  इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था.  मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन इस प्रकार रहीं:

भारतीय प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: अनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद

Here are the LIVE Score Updates of the 3rd ODI Match between India and Bangladesh straight from Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Bangladesh, Kannaur Lokesh Rahul, Shakib Al Hasan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com