India Vs Bangladesh 2nd Test day 4: भारत ने दूसरा टेस्ट मैच 3 विकेट से जीत लिया, जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही. भारत की जीत में अश्विन और अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की. अश्विन 42 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं अय्यर 29 रन बनाकर नाबाद रहे. एक समय बांग्लादेश जीत के करीब थी लेकिन अश्विन और अय्यर ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 71 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी. जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने 5 विकेट लेकर एक समय टीम के जीत के दरवाजे तक पहुंचाने में सफल रहे थे. लेकिन अश्विन और श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को मंजिल तक पहुंचा दिया. बांग्लादेश की ओर से शाकिब ने दूसरी पारी में 2 विकटे लिए.
भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा टेस्ट मैच स्कोरकार्ड
बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बनाए थे.