विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) विकेट! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड अर्शदीप सिंह|

14.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

14.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और फुल टॉस गेंद जिसपर बाउंड्री आ गई| कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया है|

14.3 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

14.2 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार यॉर्कर के चक्कर में हाई फुल टॉस गेंद डाल बैठे| मैकडरमोट ने खड़े-खड़े उसे सामने की तरफ मार दिया और छह रन हासिल किया| इसी के साथ बेन का अर्ध शतक भी यहाँ पर पूरा हुआ| टीम के लिए मुश्किल परिस्थिति में खड़े हुए हैं और जीत के नज़दीक लेकर जा रहे हैं|

14.1 ओवर (0 रन) शानदार यॉर्कर गेंद| रूम बनाकर शॉट लगाने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए| ब्लॉक किया जिसे अर्शदीप ने फील्ड किया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अक्षर के एक सफल और शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 36 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर ड्राइव करते हुए एक रन हासिल कर लिया|

13.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर ड्राइव लगाने का मन बनाया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

13.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट आवेश खान बोल्ड अक्षर पटेल| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 17 रन बनाकर टिम डेविड बने अक्षर पटेल का पहला शिकार| डीप स्क्वायर लेग पर आगे की तरफ भागते हुए आवेश ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर आधे मन से पुल शॉट लगाया था| बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में गई थी ये गेंद जिसे आगे भागते हुए लपक लिया गया| 102/4 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 59 रन दूर|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

12.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर खेलते हुए रन की मांग की और उसे पूरा भी किया|

12.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार भी जड़ में थी गेंद लेकिन बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर कवर्स की तरफ उसे स्लाइस कर दिया| शॉट खेलते वक़्त हाथ भी छूट गया था| डीप में सीमा रेखा के ठीक आगे रिंकू ने उसे लपकने का प्रयास तो किया लेकिन मिस जज कर बैठे और उनके ऊपर से निकल गई बॉल छह रनों के लिए|

12.4 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद| जड़ में थी| ऑफ़ साइड पर खेल दिया उसे और एक रन हासिल किया|

12.3 ओवर (0 रन) एक और यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही फील्ड कर लिया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! बढ़िया यॉर्कर गेंद| लेग साइड पर उसे खेला| एक छोटा सा गैप था| गेंदबाज़ खुद उसे फील्ड करने भागे| एक ही रन मिल पाया|

12.1 ओवर (2 रन) दुग्गी! बढ़िया फील्डिंग जयसवाल द्वारा| मिड विकेट बाउंड्री पर अपने दायें ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को फील्ड किया| टीम के लिए दो रन बचाए| हीव शॉट इस गेंद पर खेला गया था|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल बॉल को स्मैश किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| डीप में उसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पाया|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! फिर से विकेट लाइन पर आये बिश्नोई| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला| डीप से एक ही रन हासिल हो पाया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! फ्लाईटेड गेंद!! फ्लैट बल्ले से उसे सामने की तरफ खेल दिया| संपर्क काफी शानदार हुआ और छह रनों के लिए निकल गई बॉल| स्लॉट में मिल गई थी गेंद जिसका फायदा उठा लिया गया|

11.2 ओवर (1 रन) सटीक लाइन पर रखी इस बार गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर सामने की तरफ जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया|

10.6 ओवर (0 रन) बढ़िया यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रूम बनाकर बल्लेबाज़ शॉट लगाने गए लेकिन असफल रहे| गेंदबाज़ की तरफ गेंद को खेला, गैप नहीं मिला| 54 गेंद 81 रन की दरकार|

10.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन बटोर लिया|

10.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद| स्लाइस किया उसे कवर्स की तरफ| गैप में गिरी गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

10.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| डीप में रिंकू ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद लेकिन लेग स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर| पुल किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| फील्डर घेरे के अंदर था इस वजह से एक आसान सा मैक्सिमम हासिल हो गया| मुकेश को अपनी लाइन यहाँ पर बदलनी होगी|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com