
9.5 ओवर (4 रन) चौका! क्रैकिंग ड्राइव और बाउंड्री हासिल हो गई| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
9.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| सीमा रेखा पर रिंकू ने काफी तेज़ी से ग्राउंड कवर करते हुए गेंद को रोक दिया था|
9.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
9.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| हवा में फ्लैट डाली गई ये गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
9.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, स्वीप मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया| 99/3 ऑस्ट्रेलिया|
8.5 ओवर (0 रन) आर्म बॉल थी| शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
8.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8.3 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
8.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर कट शॉट लगाने गए लेकिन धीमी गति के कारण चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.6 ओवर (6 रन) छक्का! बड़े शॉट के साथ कृष्णा का एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 96/3 ऑस्ट्रेलिया|
7.5 ओवर (4 रन) चौका! ओह ये गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई| ईशान ने छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए| छोटी गेंद थी जो ग्लव्स से लगने के बाद कीपर के ऊपर से गई थी|
7.4 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! फ्री हिट का पूरा फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया| गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| लेंथ गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर गए थे| बल्ले पर उसे लिया और मिड विकेट की तरफ दूसरे टियर में भेज दिया छह रनों के लिए|
7.4 ओवर (1 रन) नो बॉल! अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| इस गेंद पर मैक्सवेल ने क्रीज़ में रहकर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद, स्टोइनिस ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.2 ओवर (1 रन) इस बार शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| डीप से इस बार एक ही रन का मौका बन पाया|
7.1 ओवर (4 रन) चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेकर लेग साइड पर घूम गए मैक्सवेल| फ्लैट गई ये गेंद और स्क्वायर लेग की तरफ एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर निकल गई टर्न होने के बाद ये गेंद| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ गया|
6.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! रवि बिश्नोई यु ब्यूटी!! एक बार फिर से अपनी टीम को अहम विकेट दिलाई है| जोश इंगलिस महज़ 10 रन बनाकर वापिस लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद| आगे ना खेलकर उसे पीछे खेल गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खाए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प को उड़ा गई और बूम| टीम इंडिया पूरी तरह से इस मुकाबले में वापसी कर चुकी है| 68/3 ऑस्ट्रेलिया|
6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ|
5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार भी गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
5.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ग्लेन मैक्सवेल नए बल्लेबाज़ हैं...
5.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड आवेश खान| भारत को मिला सबसे बड़ा विकेट| ट्रैविस हेड 35 रन बनाकर वापिस लौट गए| स्लोवर बाउंसर ने कर दिया कमाल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पट पुल शॉट लगाने गए| हटकर शॉट खेलना चाहते थे इस वजह से गेंद से दूर रह गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचने के चक्कर में मिस टाइम हो गया| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में गई गेंद जिसे रवी ने जज करते हुए लपक लिया| 66/2 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 157 रन दूर|
5.3 ओवर (4 रन) चौका! स्मार्ट बल्लेबाज़ी हेड द्वारा| बाउंसर गेंद पर अपर कट शॉट खेला| थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद और बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
5.2 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! ब्लॉक किया गेंद और विकटों के पास ही रह गई| आँखों ही आँखों में इशारा किया और एक रन भाग लिया|
5.2 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर| कीपर ने उसे रोका| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
5.1 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! शानदार प्लेसमेंट| जोश ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| 10 के बाद 105/3 ऑस्ट्रेलिया|