
19.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल है| मैक्सवेल अपने करियर की एक और बेहतरीन पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं| 2 गेंद पर 6 रन की दरकार है|
19.3 ओवर (6 रन) छक्का! 3 गेंद 10 रन की दरकार है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को स्लाइस कर दिया| फ्लैट सिक्स हासिल हो गया| बल्लेबाज़ अब यहाँ से राहत की सांस ले सकते हैं| स्काई ने सर पर अपना हाथ रख लिया है|
19.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! 4 गेंद 16 रन की दरकार है| इस बार स्लोवर बॉल को कवर्स की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
19.1 ओवर (4 रन) चौका! अब 5 गेंद 17 रन की दरकार है| इस बार छोटी गेंद पर न साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.6 ओवर (4 रन) बाईज के रूप में चौका आ गया| अब 6 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है| 22 रनों का ये महंगा ओवर आ गया है| इस बार रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए थे| लाइन से चकमा खाए| कीपर भी उसे पकड़ नहीं सके और चौका मिल गया| भारत को स्लो ओवर रेट के चलते अब एक फील्डर घेरे के अंदर रखना है|
18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ से दूर गेंद को रखा| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
18.4 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| बड़े शॉट की दरकार इस फ्री हिट पर थी जो आ भी गई|
18.4 ओवर (1 रन) वाइड! नॉट आउट!! अब 9 गेंद पर 32 रन की दरकार है| वाइड बॉल पर कट शॉट लगाने गए थे| मिस कर बैठे| कीपर ने उसे लपका और फुर्ती के साथ बेल्स उड़ा दी| फील्ड अम्पायर ने उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि ईशान ने गेंद को स्टम्प्स के आगे से पिक किया था| इस वजह से ये नो बॉल हो गई| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
18.3 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| 9 गेंद 33 रन की दरकार है|
18.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! 10 गेंद 37 रन की दरकार है| इस बार पुल शॉट लगाया| सीमा रेखा पर फील्डर तिलक ने भागते हुए उसे रोका, दो ही रन मिल पाया|
18.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली गेंद पर आई बाउंड्री| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर को बीट कर दिया| बिश्नोई ने अपने दायें ओर डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| कड़क शॉट ऑफ़ साइड पर खेला गया था|
17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए कट लगाने गए लेकिन बीट हुए| मैक्सवेल द्वारा वाइड की मांग थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| 12 गेंद 43 रनों की दरकार है|
17.6 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर गेंद| बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.5 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! 5 रनों पर वेड को मिला जीवन दान| शॉर्ट कवर्स पर स्काई से हुई चूक| हाथों में आकर निकल गई ये गेंद| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को हवा में मार दिया था| फील्डर ने अपने बाएँ ओर जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| एक रन भाग लिया गया|
17.4 ओवर (1 रन) हवा में गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन फील्डर के काफी आगे गिर गई| बाल-बाल बचे मैक्सवेल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की फुल गेंद पर शॉट लगाया था जहाँ हवा में तो गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| अंत में एक रन पूरा किया|
17.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! इस गेंद पर मैक्सवेल ने लेग साइड की तरफ काफी जोर से अपना बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए|
17.2 ओवर (2 रन) स्लोवर बॉल!! मिड विकेट की तरफ उसे हीव किया| अंत तक इंतज़ार करते हुए शॉट खेला था इस वजह से गैप मिला| डीप से दो रन हासिल हो गया|
17.1 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के लिए गए लेकिन आउट साइड एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर के आगे गिरी जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शुरूआती दो गेंदों पर 12 रन देने के बाद अच्छी वापसी हुई है गेंदबाज़ द्वारा| इस गेंद पर स्कूप शॉट खेला और फाइन लेग से सिंगल हासिल किया| 18 गेंदों पर 49 रनों की दरकार है|
16.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
16.4 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर अर्शदीप द्वारा| वेड ने उसे लेग साइड पर खेला| डीप से सिंगल ही मिल पाया|
16.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
16.2 ओवर (6 रन) एक और छक्का! सिक्स!!! एक और झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| मैक्सवेल के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
16.1 ओवर (6 रन) छक्का! एक बार फिर से पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाकर गेंदबाज़ को दबाव में डाल दिया है| इस बार स्लोवर बॉल को पढ़ लिया और ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट लगा दिया| छह रन मिल गया|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ग्लेन ने कवर्स की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है| जबतक मैक्सवेल क्रीज़ पर हैं मुकाबले में कुछ भी हो सकता है|
15.5 ओवर (4 रन) मिस फील्ड और चौका! क्रैकिंग शॉट था कवर्स की तरफ| गायकवाड ने हाथ लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाफ स्टॉप हुआ| शॉट इतना तगड़ा था कि गेंद फिर भी सीमा रेखा के पार निकल गई| भारत को अब यहाँ से मैक्सवेल के विकेट की तलाश है|
15.4 ओवर (2 रन) दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर हीव किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
15.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से बीट हुए मैक्सवेल|
इस बीच बल्लेबाज़ मैक्सवेल को उनको जूतों में कुछ तकलीफ हुई है| स्क्रबर की मांग की गई है ताकि जूतों के नीचे से अटकी घांस को निकाला जा सके|
15.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1 ओवर (6 रन) छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की है| पिक अप और सीधा छह के लिए डेलिवर!! स्क्वायर लेग बाउंड्री पर फील्डर नहीं थे इस वजह से एक बढ़िया सिक्स हासिल हुआ| फील्ड को ध्यान में रखकर शॉट लगाते हुए मैक्सवेल यहाँ पर| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का 150 रन भी यहाँ पर पूरा हो गया है|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
19.5 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ मैक्सवेल का शतक भी पूरा हो गया| वाह जी वाह, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर की है| हाई फुल टॉस गेंद पर मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| कोई फील्डर नहीं थे जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| अब 1 गेंद पर 2 रन की दरकार है|