
14.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
14.4 ओवर (6 रन) छक्का! रिवर्स लैप और इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल का अर्ध शतक पूरा हो गया| वो जानते हैं कि काम समाप्त नहीं हुआ है| 71 मीटर लम्बा सिक्स हासिल करते हुए अपने पचास तक पहुंचे हैं ग्लेन| गेंदबाज़ को अब अपनी लाइन बदलनी होगी इनके सामने|
14.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| धीमी गति से पूरी तरह से चकमा खा गए|
14.2 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|
13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| 36 गेंदों पर 87 रनों की दरकार है|
13.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पाएगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ मैथ्यू वेड ने अपना खाता खोला| लेग साइड की ओर गेंद थी| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
मैथ्यू वेड नए बल्लेबाज़ हैं...
13.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और सॉफ्ट डिसमिल!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड रवि बिश्नोई| गोल्डन डक टिम डेविड के खाते में दर्ज हुआ| भारत पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुका है| इस बार विकेट लाइन की गेंद को डेविड हार्ड हैंड से डिफेंड करने चले गए| चिप शॉट खेला और सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर स्काई के हाथों में मार बैठे| भारत गेम में अब ऊपर है जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है|134/5 ऑस्ट्रेलिया|
13.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद और रन टीम के खाते में जुड़ता हुआ|
13.1 ओवर (4 रन) चौका! मैक्सवेल एक अहम पारी यहाँ पर खेल रहे हैं| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
टिम डेविड नए बल्लेबाज़ है|
12.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड अक्षर पटेल| 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का अंत हुआ| अक्षर पटेल ने अपनी टीम को दिलाई एक अहम सफलता| मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर वापिस लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| गेंद की गति और टर्न से चकमा खाए और सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर के हाथों में मार बैठे जहाँ स्काई ने अपने बाएँ तरफ जाते हुए गेंद को लपका| 128/4 ऑस्ट्रेलिया, लक्ष्य से 95 रन दूर|
12.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! डीप में बढ़िया फील्डिंग रवी द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे स्लाइड करते हुए गेंद को फील्ड किया और रिंकू को दिया| उन्होंने कीपर की तरफ थ्रो करते हुए आगे का काम किया|
12.3 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद यहाँ पर आई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12.2 ओवर (6 रन) छक्का! लॉन्ग ऑन के ऊपर से मैक्सवेल ने रूम बनाकर शॉट खेला| उनके बल्ले से इस तरह का शॉट अगर लग गया तो वो सीधा सीमा रेखा के पार ही जाकर रुकता है और यहाँ भी वही हुआ|
12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्ध शतकीय साझेदारी पूरी हुई| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.5 ओवर (4 रन) चौका! ये मार्कस की ताक़त है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.3 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.2 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका लेकिन मिड ऑफ़ पर चूक गए स्काई| बल्लेबाज़ी एंड पर खराब थ्रो कर बैठे जो विकटों के काफी दूर से निकल गया| कीपर ईशान विकेट्स पर भागकर आये लेकिन गेंद उनसे काफी दूर रह गई| मार्कस ने रूम बनाकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला था और रन के लिए भाग खड़े हुए थे| मैक्सवेल ने लेट रन का प्रयास किया और आधी क्रीज़ पर रह गए थे जब थ्रो कीपर के पास से गुज़रा| इस बीच स्काई ने अपने दायें ओर जाकर गेंद को फील्ड किया था जिसके बाद सटीक थ्रो नहीं लगा पाए|
11.1 ओवर (0 रन) इस बार लहराते हुए अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
10.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर मैक्सवेल स्विच हिट लगाने गए थे और लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं हो पाया| 111/3 ऑस्ट्रेलिया, 54 गेंदों पर 112 रनों की दरकार है|
10.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.4 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
10.3 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
10.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन यॉर्कर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर उसे खेला ज़रूर लेकिन पॉइंट फील्डर को भेद नहीं पाए| 30 गेंदों पर 78 रनों की दरकार है अब|