
14.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|
14.4 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3 ओवर (6 रन) छक्का! इनसाइड आउट ओवर कवर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|
14.2 ओवर (4 रन) चौका! इस बार स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की है| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
14.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हो पायेगा|
13.6 ओवर (4 रन) चौका! 19 रनों का महंगा ओवर हुआ समाप्त| इसी के साथ अब इन दो बल्लेबाजों के बीच भी अर्ध शतकीय साझेदारी पूरी हुई| एक और छोटी लेकिन दिशाहीन गेंद| लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे पुल कर दिया और चौका बटोरा| 132/3 भारत|
13.6 ओवर (1 रन) वाइड! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| कीपर वेड को लगा कि वाइड नहीं होगी लेकिन फिर अम्पायर ने इशारा किया| कप्तान निराश दिखे हैं|
13.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| कवर पॉइंट की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
13.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड का एक और अर्ध शतक यहाँ पर पूरा हो गया| खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से इस युवा गेंदबाज़ के ऊपर होगा|
13.4 ओवर (1 रन) बैक टू बैक वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
13.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
13.3 ओवर (4 रन) चौका! ऋतुराज गायकवाड यु ब्यूटी!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! धीमी गति की छोटी गेंद| लेग स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर| पुल किया लेकिन एक टप्पा खाकर फील्डर की तरफ गई जहाँ से सिंगल का ही मौका बन पाया|
12.6 ओवर (4 रन) एक और चौका! ये तो और भी शानदार शॉट था| कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 12 रनों का ये बड़ा ओवर भी हुआ समाप्त| 113/3 भारत|
12.5 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद का इंतज़ार किया| तुरंत बैकफुट पर गए| मिड विकेट की तरफ एक कड़क पुल शॉट लगाया| दो फील्डर के बीच काफी बड़ा गैप था इस वजह से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
12.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेफ्ट कर दिया कीपर के लिए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
12.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
12.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! लेग साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.6 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट इस बार गायकवाड के बल्ले से निकला है| यहाँ भी चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हुए|
11.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! आखिरी समय पर बल्ले का मुंह खोल दीया ताकि फील्डर को बीट कर सके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| सनसनाता हुआ चौका मिला|
11.2 ओवर (0 रन) इस बार फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
11.1 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद| लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर| बल्लेबाज़ तिलक ने बड़े आराम से उसपर पुल शॉट लगाया और फाइन लेग की दिशा में खेला जहाँ से चार रन मिल गए|
10.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार भी ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! छोटी डाली गई ये गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेला पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले|
10.4 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ तिलक ने खोला अपना खाता| इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज़ हैं...
10.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू वेड बोल्ड आरोन हार्डी| ब्रेक के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया को मिला ब्रेक थ्रू| 57 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 39 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| टॉप एज ने यहाँ पर काम कर दिया गेंदबाजी टीम के लिए| शरीर पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को स्काई फाइन लेग की तरफ खेलने गए| गति से चकमा खाए और बल्ले का किनारा लेकर बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से एक आसान का कैच पूरा किया गया| 81/3 भारत|
10.1 ओवर (1 रन) सिंगल के सतह ओवर की शुरुआत हुई है| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|