
9.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|
9.4 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका!! ओह!! बच गए सुंदर यहाँ पर| अगर ये थ्रो लग जाता तो उनका काम तमाम हो जाता|
9.3 ओवर (2 रन) टॉप एज!! हवा में थी गेंद| कीपर और स्लिप फील्डर उसके लिए पीछे की तरफ भागे| स्लिप फील्डर ने डाईव लगाकर उसे लपकना भी चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| बाल-बाल बचे रोहित| इस पारी में पहली बार पुल शॉट लगाने में असफल हुए हैं हिट मैन| किस्मत ने उनका साथ दिया यहाँ पर|
9.2 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
9.1 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
8.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.4 ओवर (6 रन) छक्का! ये निकला सुंदर के बल्ले से बड़ा शॉट और छह रन दे गया| गेंदबाज़ की गति और एंगल का इस्तेमाल किया और गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया| इससे उनको आत्मविश्वास आना चाहिए|
8.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
8.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं होगा|
8.1 ओवर (0 रन) इस बार रोहित द्वारा फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया गया| रन नहीं हुआ|
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
7.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| सुंदर पूरी तरह से अपनी लय में नहीं नज़र आ रहे हैं| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लगाया लेकिन मिड ऑन फील्डर की तरफ गई गेंद| रन नही हो सका|
7.4 ओवर (0 रन) एक और बार ठीक तरह से सुंदर के बल्ले पर नहीं आई ये गेंद| पुल लगाना चाहते थे लेकिन बल्ला पहले चला बैठे और गेंद बाद में आई| निचले भाग को लगकर वहीँ पर रह गई| रन का मौका नहीं बन सका|
7.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
7.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
7.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ रोहित ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस गेंद पर सुंदर द्वारा अपर कट का इस्तेमाल किया गया थर्ड मैन से सिंगल हासिल हुआ|
6.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी| रोहित की पारी का पांचवां| इस बार स्लोवर बॉल को काफी जल्दी पढ़ लिया और पुल कर दिया लेग साइड पर जहाँ से गेंद को फील्डर ने दर्शकों से माँगा है| छह रन जो मिला|
6.5 ओवर (0 रन) इस बार लेंथ को खीचा और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर किया|
6.4 ओवर (6 रन) छक्का! बूम!! रोहित से कहाँ पुल शॉट मिस होता है| कमिंस को भी अच्छे से पता है ये बात फिर भी उसी लाइन पर गेंद डाल बैठे| पटकी गई गेंद को फ्रंटफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| इसी के साथ भारत का 50 रन भी पूरा हुआ|
6.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! आगे आकर रोहित ने यहाँ पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन लाइन से चकमा खा गए और बीट हुए| कीपर तक गई गेंद|
6.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर फाइन लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया एक रन के लिए|
6.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! सुंदर ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
5.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| कड़क पुल शॉट रोहित के बल्ले से आया वो भी फ्रंट फुट पर खड़े-खड़े| मिड विकेट बाउंड्री के बाहर वाले दर्शकों ने इसे रोका|
5.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
5.4 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
5.3 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया पुल शॉट खेला है और उससे सुंदर के ऊपर से थोड़ा सा दबाव कम होगा| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर जमकर पुल कर दिया और मिड विकेट से बाउंड्री हासिल की है|
5.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| सुंदर के ऊपर अब यहाँ दबाव बढ़ रहा है|
5.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग और उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (4 रन) चौका!