विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2023

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक सफल और रोमांचक ओवर की हुई समाप्ति| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

29.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

29.4 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप!! शून्य के स्कोर पर स्टोइनिस को पहली ही गेंद पर मिला एक बड़ा जीवन दान| दुसरे स्लिप में खड़े गिल से हुई एक बड़ी चूक| एक बढ़िया हाईट पर आया कैच टपका दिया| ये कैच तो पकड़ना बनता था गिल साहब| बड़ी ग़लती हो गई है आपसे| लेंथ गेंद| पड़ने के बाद हल्का सा सिंग हुई| बैकफुट से उसे खेलने गए लेकिन बाहरी किनारा दे बैठे थे जहाँ स्लिप में फील्डर से एक बड़ी चूक हो गई|

मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़...

29.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! ओह मोहम्मद शमी यु ब्यूटी!! क्या ये गजब की गेंदबाजी है, क्या ये गजब का स्पेल है| दूसरी सफलता उनके नाम जाती हुई| इनफॉर्म ग्रीन अब महज़ 12 के स्कोर पर पवेलियन लौटे| पिछली दो आउटस्विंगर गेंद पर तो बल्लेबाज़ बाहरी किनारा लगाने से बच गये लेकिन इस बार बोल्ड होने से खुद को नहीं बचा पाए| पड़ने के बाद गेंद हल्का सा अंदर आई| ग्रीन उसे डिफेंड करने गए लेकिन लाइन को पूरी तरह से मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| इससे बेहतर गेंद नहीं हो सकती| 174/6 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: WICKET! Cameron Green b Mohammad Shami 12 (19b, 0x4, 0x6). AUS 174/6 (29.3 Ov). CRR: 5.9

29.2 ओवर (0 रन) एक और स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बढ़िया सीमा पोजीशन शमी के द्वारा चल रही है|

29.1 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

28.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

28.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कट करने गए लेकिन लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए|

28.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिला|

28.3 ओवर (2 रन) दो रन्स मिल जायेंगे यहाँ पर| कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और गैप से डबल हासिल किया|

28.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

28.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

27.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

ग्लेन मैक्सवेल होंगे नए बल्लेबाज़...

27.5 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! मोहम्मद शमी के खाते में गई पहली विकेट| 26 रन बनाकर जोश लौटे पवेलियन| पिछली गेंद पर बाहरी किनारे से बच गए थे लेकिन इस गेंद पर अंदरूनी किनारे से नहीं बच पाए| इस बार ऑफ़ स्टम्प से पड़कर अंदर आई थी गेंद| दूर से ही उसे कट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन अंदर आई गेंद और वहीँ पर बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लग गया जिसके बाद ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल| भारत धीरे-धीरे मुकाबले में तगड़ी वापसी करता हुआ| 169/5 ऑस्ट्रेलिया| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: WICKET! Josh Inglis b Mohammad Shami 26 (27b, 1x4, 1x6). AUS 169/5 (27.5 Ov). CRR: 6.07

27.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! भारत का रिव्यु बर्बाद हो गया| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ है| आउटस्विंगर गेंद पर कट करने गए थे लेकिन हल्का सा स्विंग हुई और कीपर के पास गई थी गेंद जहाँ से कैच की अपील हुई थी|

27.3 ओवर (6 रन) छक्का! शमी द्वारा बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| जोश ने पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए| सोच सही थी शमी की लेकिन बल्लेबाज़ उसके लिए तैयार थे| भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 1st ODI: It's a SIX! Josh Inglis hits Mohammad Shami. AUS 169/4 (27.3 Ov). CRR: 6.15

27.2 ओवर (2 रन) दो ही रन मिल पायेगा यहाँ पर| बेहतरीन फील्डिंग स्काई द्वारा डीप पॉइंट बाउंड्री पर| फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोका और सही समय पर अंदर भी फेंका| अम्पायर ने इसे काफी बाहर चेक किया और पाया कि दो रन बचा लिए गये हैं|

27.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|

गेंदबाजी में परिवर्तन!!! मोहम्मद शमी को अब लाया गया है...

26.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| डीप कवर्स की तरफ इस गेंद को पंच कर दिया और गैप से दो रन बटोर लिए|

26.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| अच्छे पेस से कुलदीप गेंदों को डाल रहे हैं|

26.4 ओवर (1 रन) इस बार रिवर्स स्वीप करते हुए गैप ढूंडा और एक रन हासिल किया|

26.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|

26.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया दो रनों के लिए|

26.1 ओवर (1 रन) बाहरी किनारा!! स्लिप फील्डर गिल के दायें ओर गई गेंद| एक हाथ लगाकर उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए गिल| काफी तेज़ी से उनतक गई थी इस वजह से हाथों में नहीं आई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव करने चले गए थे|

25.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| इस बार डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|

25.5 ओवर (1 रन) कवर ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया गया|

25.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला गया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

25.3 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं मिला|

25.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

25.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, India, Wankhede, India Vs Australia 2023, India Vs Australia 03/17/2023 Inau03172023219596, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com