विज्ञापन

शैफाली टॉप पर, स्मृति नंबर- 3, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 खिलाड़ी

शैफाली वर्मा ने साल 2026 में 922 रन बनाकर महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

शैफाली टॉप पर, स्मृति नंबर- 3, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 खिलाड़ी
Smriti Mandhana, Shafali Verma
BCCI

भारतीय गेंदबाजों ने रविवार को दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को आठ विकेट पर 102 रन के स्कोर पर रोक दिया. जिम्बाब्वे के लिए चिपो टिरिपानो 34 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं. कप्तान जोसफिने एनकोमो ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया. बाकी की खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सकीं.

भारत के लिए निकी प्रसाद ने सात रन देकर दो जबकि क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक एक विकेट झटका. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पूरे समय अपनी पारी को गति देने के लिए संघर्ष करती रही. तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने सलामी बल्लेबाज केलिस नधलोवु को 11 गेंद में बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया जिससे अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही.

जिम्बाब्वे पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर केवल 20 रन बना सकी. इस दौरान टीम ने सिर्फ एक चौका लगाया जो पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आया. फिर बिलव्ड बिजा भी आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान जोसफिने और चिपो टिरिपानो ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की. इस दौरा चिपो टिरिपानो को 20 और 22 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। उन्होंने भारत की प्रमुख बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी के खिलाफ लगातार दो रिवर्स स्वीप चौके भी लगाए.

भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे

इस साझेदारी के दौरान जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों ने सात चौके लगाए और सातवें से 15वें ओवर के बीच 56 रन जोड़े. हालांकि ऑफ स्पिनर निकी ने चिपो टिरिपानो को ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया. निकी ने नयाशा ग्वानजुरा को पगबाधा आउट किया। वह हैट्रिक की कोशिश में थीं, लेकिन यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकीं। हालांकि, तब तक भारत मैच पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर चुका था. भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है.

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन

  • 922 - 2026 में शैफाली वर्मा (भारतीय महिला टीम) 
  • 824 - 2026 में लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका महिला टीम)
  • 821 - 2026 में स्मृति मंधाना (भारतीय महिला टीम)
  • 800 - 2026 में नताशा माइल्स (हांगकांग महिला टीम)
  • 779 - 2025 में ईशा ओझा (संयुक्त अरब अमीरात महिला क्रिकेट टीम) 
  • 779 - 2026 में यास्मीन दासवानी (हांगकांग महिला टीम)

यह भी पढ़ें- 'संजू सैमसन भावनाओं के साथ खेल रहे हैं,' पूर्व कोच अभिषेक नायर ने बताया वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं

यह भी पढ़ें- शादी के सवाल पर स्मृति मंधाना ने दिया दिलचस्प जवाब, बताईं होने वाले पति की 2 खास खूबियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com