3rd ODI, India vs Australia: तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत लिया. भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 248 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए. कोहली ने 54 रन की पारी खेली तो वहीं, हार्दिक ने 40 रन बनाए. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. तीसरे वनडे में एक बार फिर सूर्या बिना रन बनाए पवेलियन लौटे, लगातार तीसरी बार सूर्या गोल्डन डक का शिकार बने हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा ने 4 विकेट लिए तो वहीं, एश्टन एगर को 2 विकेट मिला. SCORECARD
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन का स्कोर बनाया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए थे. . मार्श ने 47 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 38 रन बनाए. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस (25) और सीन एबॉट (26) रन बनाए जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम स्कोर बना पाने में सफल रही थी. भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार गेंदबाजी की, खासकर कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने गजब की गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, कुलदीप ने 3 और हार्दिक ने 3 विकेट लिए, इसके साथ - साथ कुलदीप और हार्दिक के अलावा सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच
भारत इलेवन
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया इलेवन
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लाबुस्चगने, एलेक्स केरी (w), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा