8 years ago
पर्थ:
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India tour of Australia, 2018-19) के बीच पर्थ (Perth Stadium, Perth) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (AUS vs IND, 2nd Test) में भारत पर हार का खतरा मंडरा गया है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 112 रन बनाकर संघर्ष कर कर रहा है. हनुमा विहारी 24 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर पिच पर जमे हुए हैं. सोमवार को मैच के आखिरी दिन भारत को जीतने और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिए 175 रन बनाने हैं, जबकि पांच विकेट उसके हाथ में है. दूसरी पारी में नॉथन लॉयन और कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 243 रन पर उम्मीदों से काफी पहले खत्म हो गई. इसके लिए मोहम्मद शमी जिम्मेदार रहे, जिन्होंने मेजबान बल्लेबाजों पर कहर ढाते हुए 6 विकेट चटकाए. कुल मिलाकर भारत गहरे संकट में है और विशेषज्ञ बल्लेबाजों की आखिरी जोड़ी मैदान पर है. और यहां से कोई बड़ा चमत्कार ही भारत को जीत से नवाज सकता है.