IND vs AUS 3rd Test, Day 2: इंदौर में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन की जादुई गेंदबाजी के दम पर भारत को दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए सिर्फ 76 रन बनाने होंगे. भारतीय पारी के अंत के साथ गुरुवार को दिन का खेल भी समाप्त कर दिया गया. दिन के हीरो लियोन ने 8 विकेट चटकाए और भारत के खिलाफ अपने रिकॉर्ड बेहतर किया. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में यह पुजारा का 35वां अर्धशतक है. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रनों पर खत्म हुई थी और उन्होंने भारत पर 88 रनों की बढ़त बनाई थी.
भारत अपने पहले दो टेस्ट जीतकर इस मैच में मुश्किल में नजर आ रहा है. तीसरे दिन के खेल में अब पूरा दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर टिका हुआ है.
Stumps on day two 🏏
— ICC (@ICC) March 2, 2023
Nathan Lyon ran through India's batting lineup and registered a brilliant eight-wicket haul 👌#WTC23 | #INDvAUS | 📝: https://t.co/FFaPxt9fIY pic.twitter.com/PCAUqw8HVS
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच का स्कोर
भारतीय इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.
ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन
उस्मान खवाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लैबसचेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहेनमैन.