विज्ञापन
4 years ago

India vs Australia, 2nd Test day 3:  भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की, 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 31 रन की तूफानी पारी खेली जिसने मैच का पासा पलक झपकते ही पलट कर रख दिया था. इसके बाद कोहली और पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिला दी. पुजारा 31 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं केएस भरत 22 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2 विकेट नाथन लियोन तो एक विकेट मर्फी लेने में सफल रहे.  (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)  इससे पहले  तीसरे दिन भारतीय स्पिनर अश्विन और जडेजा ने कमाल  की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 113 रनों पर ढेर कर दिया. जडेजा ने 7 विकेट तो वहीं अश्विन ने 3 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया को 114 रनों की बढ़त मिली जिससे अब भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था. 

36 साल से दिल्ली में नहीं हारा भारत

बता दें कि पिछले 36 से दिल्ली में भारत कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर भारत ने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने में कामयाबी पाई है. 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली टेस्ट मैच  स्कोरकार्ड

Here are the Day 3 of the 2nd Test between India and Australia from the Arun Jaitley Stadium in Delhi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com