विज्ञापन

India vs Afghanistan: केएल राहुल और शुभमन गिल का शतक, अफगानिस्तान बैकफुट पर, पहले दिन भारत ने बनाया 368/3 का स्कोर

पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक ठोका है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं. बता दें कि भारत के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

India vs Afghanistan: केएल राहुल और शुभमन गिल का शतक, अफगानिस्तान बैकफुट पर, पहले दिन भारत ने बनाया 368/3 का स्कोर
IND vs AFG, गिल और केएल राहुल ने जमाया शतक

India vs Afghanistan, One-off Test: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 368 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की.भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 103) और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (100) ने शतक जड़े जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। ऋषभ पंत भी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने दो विकेट चटकाए. भले ही भारत के जायसवाल कोई खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन राहुल और गिल ने शतकीय पारी खेलकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है.  (SCORECARD)

केएल राहुल का 12वां टेस्ट शतक

केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया. शनिवार की सुबह भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया.  भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए.केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी वहीं से शुरू की, जहां आईपीएल में छोड़ी थी. लेकिन अंदाज टी20 वाला नहीं, टेस्ट वाला था.उन्होंने विकेट पर समय बिताया, सेट हुए और शॉट्स के लिए उपयुक्त गेंदों का इंतजार या फिर यूं कहें कि चयन किया. राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 11 बेहतरीन और दर्शनीय चौके शामिल थे. यह राहुल का 12 वां टेस्ट शतक था.भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गए हैं. राहुल के साथ इस सूची में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय और पॉली उमरीगर हैं .

राहुल ने आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 41, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 67 रन की साझेदारी की. राहुल तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए,उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन था.पारी की शुरुआत करते हुए राहुल ने टीम के लिए बड़े स्कोर की एक मजबूत नींव रखी. केएल राहुल की 68वें टेस्ट की यह 119वीं पारी थी. 12 शतक और 20 अर्धशतकों की मदद से राहुल 4,153 रन बना चुके हैं.

साई सुदर्शन के 81 रन

वहीं, नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने 104 गेंद पर 81 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे ,भले ही साई शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जरूर जीत लिया. 

पंत का अर्धशतक

वहीं, ऋषभ पंत ने 70 गेंद पर 50 रन की नाबाद पारी अबतक खेली है. अपनी पारी में पंत ने 2 चौके और तीन छक्के लगाए हैं. पंत ने कप्तान गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अबतक कुल 121 रन की साझेदारी कर ली है. 

शुभमन गिल का शानदार शतक 

कप्तान गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 29वां शतक है. गिल के नाम 26 साल की उम्र में 20 इंटरनेशनल शतक दर्ज हो गए हैं. गिल ने अबतक 165 गेंद का सामना किया है. 

26 साल की उम्र में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक 
47 - सचिन तेंदुलकर
34-विराट कोहली
26 - केन विलियमसन
23 - जो रूट
21 - एलिस्टेयर कुक
21- एबी डिविलियर्स
20 -शुभमन गिल
20- बाबर आजम

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल

कप्तान के तौर पर - 6 शतक (15 पारियां)*
खिलाड़ी के तौर पर - 5 शतक (59 पारियां)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com