अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

अफ़ग़ानिस्तान बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) डाउन द ग्राउंड लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 87/0 भारत| एक शानदार शुरुआत कही जायेगी टीम इंडिया के लिए| अब यहाँ से बाक़ी के बचे 10 ओवरों में कितने रन्स आयेंगे ये देखना अहम होगा| अच्छी बात ये है कि भारत के पास 10 विकेट हाथ में हैं|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|


9.4 ओवर (1 रन) इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल कर लिया|

9.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

9.1 ओवर (2 रन) टॉप एज!! हवा में गेंद!! कीपर के ऊपर से निकली और थर्ड मैन की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिल गए| भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ कि वहां कीपर के पीछे कोई फील्डर नहीं होता| लेग साइड पर बड़े शॉट के लिए गए थे राहुल जहाँ टर्न होने की वजह से टॉप एज लग गया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 80/0 भारत|

8.5 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेला और एक रन बटोर लिया|

8.4 ओवर (4 रन) चौका! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! विराट कोहली फिर से अपनी लय में दिखते हुए| इस बार रूम बनाकर इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रही है टीम इंडिया, बस नज़र ना लगे| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: Virat Kohli hits Rashid Khan for a 4! IND 78/0 (8.4 Ov). CRR: 9

8.3 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|

8.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट!! डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल सका|

8.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|

7.6 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया एक रन के लिए| 8 के बाद 72/0 भारत|

7.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

7.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

7.3 ओवर (6 रन) कैच ड्रॉप और छक्का दे बैठे इब्राहिम! 28 रनों पर विराट को मिला जीवनदान| बाउंड्री से काफी आगे आ गए थे और गेंद उनके ऊपर से निकल रही थी इस वजह से अंत में एक हाथ से कैच को लपकने का प्रयास किया| बॉल उनके हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार जाकर गिर गई और छह रन मिल गया| बैकफुट से इस गेंद पर विराट ने पुल शॉट लगा दिया था| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: It's a SIX! Virat Kohli hits Mohammad Nabi. IND 69/0 (7.3 Ov). CRR: 9.2

7.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑफ़ स्पिन गेंद पर कोहली ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई राशिद के इस पहले ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बैक फुट से मिड ऑन की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया| 61/0 भारत|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

6.4 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी गेंद डाल बैठे राशिद| राहुल ने काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पीछे जाकर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया छह रनों के लिए| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: It's a SIX! KL Rahul hits Rashid Khan. IND 59/0 (6.4 Ov). CRR: 8.85

6.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद!! टिप एंड रन का प्रयास था जिसे कोहली ने मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

6.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल और विराट कोहली ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ अफगानिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी को पहले विकेट की अभी भी तलाश है...

5.6 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 6 के बाद 52/0 भारत, एक मज़बूत स्टार्ट|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस पारी का पहला मैक्सिमम विराट के बल्ले से आता हुआ| डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑफ के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कोहली ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| इसी के साथ भारत का 50 रन बोर्ड पर लग गया| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: It's a SIX! Virat Kohli hits Mujeeb Ur Rahman. IND 51/0 (5.5 Ov). CRR: 8.74

5.4 ओवर (4 रन) चौका! स्वीप शॉट जो हम विराट को काफी कम खेलते हुए देखते हैं| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: Virat Kohli hits Mujeeb Ur Rahman for a 4! IND 45/0 (5.4 Ov). CRR: 7.94

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

5.2 ओवर (4 रन) डाउन द ट्रैक और चौका मिल जाएगा! ये है विराट कोहली की क्लास| फील्डर को भेदना कोई इस दिग्गज से सीखे| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शानदार ऑफ ड्राइव की बदौलत चौका बटोर लिया| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super Four - Match 5: Virat Kohli hits Mujeeb Ur Rahman for a 4! IND 41/0 (5.2 Ov). CRR: 7.69

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

मैच रिपोर्ट