विज्ञापन

IND vs ENG: सैमसन, शिवम, किशन ने इंग्लिश गेंदबाजों को बेरहमी से धोया, डिटेल्स से पढ़े पहली पारी का रिपोर्ट

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi Final: वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 253 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला है.

IND vs ENG: सैमसन, शिवम, किशन ने इंग्लिश गेंदबाजों को बेरहमी से धोया, डिटेल्स से पढ़े पहली पारी का रिपोर्ट
India vs England

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जितना है तो उसे अब निर्धारित ओवरों में 254 रन बनाने होंगे. विपक्षी टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पारी का आगाज करने मैदान में आए संजू सैमसन का बल्ला आज फिर से जमकर चला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 42 गेंदों का सामना किया. इस बीच 211.90 की स्ट्राइक रेट से वह सर्वाधिक 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

किशन और शिवम दुबे ने भी उड़ाया गर्दा 

संजू सैमसन ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे और ईशान किशन का भी विस्फोट देखने को मिला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने 25 गेंदों में 172.00 की स्ट्र्राइक रेट से 43, जबकि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन 18 गेंदों में 216.66 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने छह गेंद में 11, हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 27 और तिलक वर्मा ने सात गेंद में 21 रन बनाए. 

अभिषेक शर्मा ने किया निराश 

सेमी फाइनल मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को अभिषेक शर्मा से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन चलते बने. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 128.57 की स्ट्राइक रेट से केवल नौ रन ही बना पाए. अभिषेक को जैक्‍स ने सॉल्ट के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

भारत के नजरिए से पहला पावरप्ले रहा सुखद 

पारी का आगाज करते हुए जरूर अभिषेक शर्मा (09) का बल्ला खामोश रहा. मगर संजू सैमसन और ईशान किशन की उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. ब्लू टीम ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए पहले पावरप्ले में 67/1 रन बनाए. जिसमें बल्ले से अभिषेक ने नौ, सैमसन ने 41 और किशन ने 16 रनों का योगदान दिया. 

विल जैक्स और आदिल रशीद ने चटकाए दो-दो विकेट

इंग्लैंड की तरफ से आज के मुकाबले में कुल तीन गेंदबाजों ने सफलता प्राप्त की. जिसमें विल जैक्स, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल है. विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमशः दो-दो, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता प्राप्त की. 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: भारत या इंग्लैंड? सुनील गावस्कर ने बताया किस टीम का है मैच जीतने का ज्यादा चांस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com