आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में एक बार फिर से भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है. हाल में ही इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 4-0 से शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में नुकसान हुआ था. ब्लू टीम पहले स्थान से दूसरे स्थान पर खिसक गई थी. मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर से पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. खबर लिखे जाने तक भारत और इंग्लैंड के खाते में क्रमशः 268-268 रेटिंग अंक हैं. मगर प्वाइंट्स के मामले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक भारत के खाते में 16088 प्वाइंट्स हैं. वहीं इंग्लैंड के खाते में 10186 प्वाइंट्स हैं.
टॉप 5 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शामिल
नई अंकतालिका में जहां भारतीय टीम एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम एक स्थान नीचे खिसकते हुए दूसरे स्थान पर आ गई है. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है. कंगारू टीम के खाते में 260 रेटिंग अंक हैं. चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम स्थित है. कीवी टीम के खाते में 247 रेटिंग अंक हैं. टॉप-5 में पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका का स्थान आता है. प्रोटियाज टीम के खाते में 244 रेटिंग अंक हैं.

आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में स्थित टॉप 10 टीमे
268 रेटिंग अंक (16088 प्वाइंट्स) - भारत
268 रेटिंग अंक (10186 प्वाइंट्स) - इंग्लैंड
260 रेटिंग अंक - ऑस्ट्रेलिया
247 रेटिंग अंक - न्यूजीलैंड
244 रेटिंग अंक - दक्षिण अफ्रीका
240 रेटिंग अंक - पाकिस्तान
234 रेटिंग अंक - वेस्टइंडीज
224 रेटिंग अंक - बांग्लादेश
221 रेटिंग अंक - श्रीलंका
220 रेटिंग अंक - अफगानिस्तान
यह भी पढ़ें- 'युवी का रिकॉर्ड टूटा', ईशान किशन ने एक साल में सबसे ज्यादा POTM लेकर मचा दिया तहलका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं