भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. तीसरे टी-20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. भारतीय प्लेइंग 11 में पिछले मैच की तुलना में इस मैच में कोई बदलाव नहीं है. यानी आजके मैच में नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा, भारत के फील्डिंग करते समय तक सस्पेंस बना रहेगा. हालांकि प्लेइंग इलेवन की लिस्ट में संजू और अभिषेक का नाम ओपनर के तौर पर दर्ज है, यानी आजके मैच में नंबर 3 पर वैभव के खेलने के आसार सबसे ज्यादा है.
वहीं, टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. कुछ पहलुओं में हमें निश्चित रूप से सुधार करते रहने की जरूरत है. यहां का आकार और परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए हम जितनी जल्दी इनके अनुकूल ढल जाएंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा."
दूसरी ओर न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 में 3 बदलाव
इस मैच में न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए हैं. कीवी कैप्टन सेंटनर ने टॉस हारने के बाद कहा, "यह भी एक अच्छी विकेट है, जिसमें थोड़ी गति और उछाल है. हवा नहीं चल रही है, जो कि अच्छी बात है. मैदान का आकार उस जगह से थोड़ा अलग है जहां से हम आए हैं, हम जानते हैं कि भारत एक बेहतरीन टीम है, इसलिए आप जरा भी ढील नहीं दे सकते. टीम में तीन बदलाव हैं. मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हैं. मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने को शामिल किया गया है".

भारतीय प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
We go unchanged for the 3️⃣rd T20I in Wellington 📝 Updates ▶️ https://t.co/zf4CnZQ8CD #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/J7tp6A9WNV
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के लिए गुरु गंभीर का मास्टरप्लान, सैमसन संग ओपनिंग पर बनी रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं