- कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच शाम सात बजे महामुकाबला शुरू होगा
- टॉस शाम छह बजकर तीस मिनट पर होगा और टॉस जीतने वाली टीम के जीतने की संभावना अधिक मानी जाती है
- 2024 से अब तक भारत-पाकिस्तान के 11 मुकाबलों में 10 बार टॉस जीतने वाली टीम ने ही मैच जीता है
भारत-पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबले की तैयारी है. मैच तय समय पर शाम 7 बजे से शुरू होगा जिसके बाद दिखेगा तो सिर्फ रोमांच और मैदान में लंबे समय से चली आ रही दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच की 'ग्रेटेस्ट राइवलरी'. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर बारिश भी नजर गड़ाए बैठी है,लेकिन इन सबसे परे कोलंबो में टॉस एक बड़ा फैक्टर बनकर उभरेगा. आंकड़े गवाह हैं कि टॉस जीतने वाली टीम के खाते में ही जीत गई है.
टॉस जीतकर ये चुनना चाहेगी टीम
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 6:30 बजे टॉस होगा,यानी मैच से आधे घंटे पहले. क्रिकेट फैंस के लिए टॉस से ही मैच का रोमांच शुरू हो जाएगा.ऐसा इसलिए कि यहां टॉस ही टीम को बॉस बनाता आया है. ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े गवाही दे रहे हैं. 2024 से अबतक भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 11 मुकाबले हुए हैं,जिनमें 10 बार वो टीम जीती है जिसने टॉस जीता है.
रोचक बात यह भी है कि दोनों में से जिसने टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी की है,वो टीम मैच जीती है,हालांकि 11 में एक मैच ऐसा भी रहा है जहां टॉस जीतकर चेज करने उतरी टीम को हार मिली. यह एकमात्र मुकाबला पिछले विश्वकप यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का है जब न्यूयार्क में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी पर चेज करते वक्त हार मिली थी. तब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे और पाकिस्तान सिर्फ 113 बना पाया और 6 रन से मुकाबला हार गया.
कोलंबो में होगी रनों की बारिश? कैसी है पिच
भारतीय टीम को अबतक खतरनाक खेल खेलते देखा गया है.टीम के लिए पिच ने भी खूब मदद की. भारत के ज्यादातर मुकाबले 200 के पार वाले रहे हैं.अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी देख पाकिस्तान भी सकते में होगा.ईशान किशन और प्रचंड फॉर्म में चल रहे ईशान किशन भी कम नहीं हैं,पर यहां की पिच हाई स्कोरिंग के लिए नहीं है. यहां 160-170 औसतन रन हैं जो इस प्रेमदासा स्टेडियम में डिफेंड किए जा सकते हैं. यहां 200 या उसके पार के स्कोर शायद देखने को न मिलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं