India A vs Afghanistan A LIVE Score, Tri-Series 2026 Match Updates: ट्राई सीरीज के पांचवें और अहम मुकाबले में भारत ए की भिड़ंत अफगानिस्तान ए के साथ हो रही है. रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान भारत से मिले 320 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है और उसने तीन विकेट गंवा दिए हैं. अफगानिस्तान को पहला झटका हसन ईसाखिल के रूप में लगा, जो 14 के निजी स्कोर पर यश ठाकुर का शिकार बने. जबकि इसके बाद खालिद तनिवाल 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनका वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त कैच लपका. इसके बाद अफगानिस्तान को तीसरा झटका इमरान मीर के रूप में लगा.
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 319 रन लगाए हैं. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या अच्छी लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े. वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आगाज तो दमदार किया, लेकिन 31 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद वह पवेलियन लौट गए. ऋतुराज ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए. प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. प्रियांश ने 9 चौके और एक छक्के लगाया.
कप्तान तिलक वर्मा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 75 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 59 रन बनाए. तिलक को कुमार कुशाग्र का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. कुशाग्र ने 67 गेंदों में 58 रन बनाए. सूर्यांश शेडगे इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए. अंत के ओवरों में विपराज निगम निशांत संधू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 29 गेंदों में 41 रन जोड़े.
विपराज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. वहीं, निशांत नाबाद रहे और उन्होंने 26 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली. अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रनआउट हुए. गेंदबाजी में अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दो-दो अपने नाम किए.
India A vs Afghanistan A LIVE Score: अफगानिस्तान को चाहिए 223
अफगानिस्तान को जीत के लिए अब 223 रन चाहिए. बहिर शाह और फैसल शिनोज़ादा के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है. दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है. 10वें ओवर के बाद गेंदबाजी में बदलाव हुआ. अशुंल कंबोज की जगह विप्राज निगम को अटैक पर लगाया गया है. उन्होंने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए. जबकि दूसरे छोर से निशांत सिंद्धू हैं.
आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. भारत की नजर चौथे विकेट पर होगी. पिछले ओवर में बहिर शाह ने दो बेहतरीन चौके लगाए हैं. पहला चौका ओवर की दूसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में लगाया, जबकि अगली गेंद पर भी रीप्ले दिखाया.
दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम अभ्यास कर रही है. अगर आज भारत को जीत नहीं मिली तो वह फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. जबकि दूसरी ओर अफगानिस्तान के पास एक और मौका होगा और अगर उसने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा दिया तो ट्राई नेशन का फाइनल श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने की संभावना होगी.
14.0 ओवर: अफगानिस्तान ए 97/3India A vs Afghanistan A LIVE Score: अफगानिस्तान ए के तीन विकेट गिरे
अफगानिस्तान ए के तीन विकेट गिर चुके हैं. बाहिर शाह और फैसल शिनोजादा क्रीज पर
अफगानिस्तान ए 72/3 (10.2 ओवर)
India A vs Afghanistan A LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने लपका सनसनीखेज कैच
भारतीय फील्डर वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक अद्भुत और सनसनीखेज कैच लपका, जिसे देखकर सब दंग रह गए. अफगानिस्तान के बल्लेबाज खालिद तनिवाल क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
India A vs Afghanistan A LIVE Score: यश ठाकुर ने झटका पहला विकेट, हसन ईसाखिल पवेलियन लौटे
इंडिया 'A' से मिले 320 रनों के विशाल और पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 'A' की शुरुआत बेहद खराब रही है. पारी के शुरुआती ओवरों में ही अफगानिस्तान की टीम को पहला बड़ा झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं, जिससे अफगान टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है. इस बड़े नॉकआउट मुकाबले में टीम इंडिया 'A' के गेंदबाजों ने कसी हुई शुरुआत की और विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए टीम को यह पहली बड़ी सफलता दिलाई. यश ठाकुर की बेहतरीन गेंद पर हसन ईसाखिल अपना विकेट गंवा बैठे. पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद अब अफगानिस्तान 'A' की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. फाइनल की रेस में बने रहने और इस विशाल लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अब अफगानिस्तान को क्रीज पर विकेट बचाकर रखने होंगे और बल्लेबाजों को मिलकर एक बहुत बड़ी और मजबूत साझेदारी खड़ी करनी होगी.
India A vs Afghanistan A LIVE Score: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज 2026 के इस बेहद अहम मुकाबले में इंडिया 'ए' ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान 'ए' के सामने जीत के लिए 320 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है.
IND A vs AFG A live score: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य
भारत ने अफगानिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य, प्रियांश-तिलक और कुशाग्र का अर्धशतक
IND A vs AFG A live score: कैप्टन तिलक वर्मा आउट, भारत 'ए' को लगा 6वां झटका
भारतीय 'ए' टीम को 6वां झटका कैप्टन तिलक वर्मा के रुप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंद में 59 रन बनाकर अब्दुल्ला अहमदजई का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 44.3 ओवरों में 6-271 रन है.
IND A vs AFG A live score: भारत को लगा पांचवा झटका, सूर्यांश लौटे पवेलियन
कप्तान तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक के जश्न के बीच इंडिया 'A' को पांचवां बड़ा झटका लगा है. कुमार कुशाग्र के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यांश शेडगे ज्यादा देर तक कप्तान का साथ नहीं निभा सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी का फायदा उठाया और सूर्यांश को बड़े शॉट्स खेलने के प्रयास में अपने जाल में फंसा लिया. इस विकेट के गिरने से भारतीय पारी की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा है.
IND A vs AFG A live score: कुमार कुशाग्र की तूफानी पारी का अंत
शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद कुमार कुशाग्र 58 रनों की आक्रामक पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं, जिससे भारत को चौथा झटका लगा है. कुशाग्र ने क्रीज पर आते ही अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-हस कर दिया और मैदान के चारों कोने में बाउंड्री बटोरीं.
IND A vs AFG A live score: कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी ने संभाला मोर्चा
तीन झटके के बाद इंडिया 'A' की पारी अब पटरी पर लौटती हुई दिख रही है. मैदान पर कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की जोड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए डटी हुई है. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर रनों की रफ्तार को बनाए रखा है. बेहतरीन काउंटर-अटैक और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 'A' ने 3 विकेट खोकर अबतक 175 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है.
IND A vs AFG A live score: भारत को लगा तीसरा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन
शानदार शुरुआत के बाद इंडिया 'A' की पारी अब मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि टीम को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है. पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बटोरने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. सबसे पहले सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद क्रीज पर आए प्रियांश आर्य ने अर्धशतक लगाया लेकिन 58 रन बनाकर आउट हो गए.
दो विकेट गिरने के बाद फैंस को ऋतुराज गायकवाड़ से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान 'A' के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ का फायदा उठाते हुए गायकवाड़ को भी अपने जाल में फंसा लिया. और वो भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्या की आक्रामक बल्लेबाजी जारी
प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है उसके बाद भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी जारी है, वैभव सूर्यवंशी के पवेलियन लौटने के बाद अब बड़ी जिम्मेदारी इनके कंधों पर है.
IND A vs AFG A live score: पावरप्ले में भारत का धमाकेदार खेल
इंडिया 'ए' ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. पहले विकेट के रूप में वैभव सूर्यवंशी (38 रन) के आउट हुए है और अब ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या की जोड़ी क्रीज पर है.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट, भारत को पहला झटका
मैदान पर मिल रहे जीवनदान का फायदा उठाकर क्रीज पर पैर जमा चुके युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी आखिरकार पवेलियन लौट गए हैं, जिससे इंडिया 'ए' को 38 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा है. आउट होने से ठीक पहले थर्ड अंपायर के एक बेहद करीबी फैसले के कारण नॉटआउट बचकर भाग्यशाली रहे सूर्यवंशी इस बार किस्मत के सहारे को एक बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी छक्का, गेंद हो गई गुम
वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजों की चौके और छक्कों में खबर ले रहे हैं, इस बीच उन्हें लगातार जीवनदान भी मिल रहा है. इस ओवर में 2 चौके और 1 छ्क्का लगाया है,
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार छक्का
वैभव सूर्यवंशी से अफगानिस्तान के खिलाफ पहला शानदार छक्का जड़ा है. अपने आक्रामक अंदाज़ से अलग वैभव इस ट्राई सीरीज में अपने परिचित अंदाज से थोड़े जुड़ा नजर आये हैं, हालांकि 50 ओवर के मैच के लिहाज से देखा जाये तो ये रणनीति कुछ हद तक सही भी नजर आती है.
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को मिला 2 जीवनदान
वैभव सूर्यवंशी को इस पारी में 2 बार जीवनदान मिल चुका है, अब देखना होगा की ये मौका वो किस हद तक भुना पाते हैं. 4 ओवर के खेल के बाद वैभव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं और प्रियांश आर्य 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND A vs AFG A live score: वैभव सूर्यवंशी आउट या नॉटआउट? मैदान पर मचा बवाल
अंपायर्स ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बेहद करीबी फैसला सुनाया. दरअसल, अफगान गेंदबाज की गेंद पर पॉइंट फील्डर फरीदून ने बायीं तरफ लपकते हुए एक अविश्वसनीय और हैरतअंगेज कैच लपका. अफगानिस्तान की पूरी टीम जीत के जश्न में डूब गई और ऐसा लगा कि सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया है. मैदानी अंपायर्स ने इस करीबी कैच को पुख्ता करने के लिए तीसरे अंपायर (थर्ड अंपायर) का रुख किया.
थर्ड अंपायर ने जब अलग-अलग कैमरों के एंगल से रीप्ले को बार-बार फ्रेम-बाय-फ्रेम चेक किया, तो स्क्रीन पर दिखा कि कैच लेते समय गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था. काफी देर तक जांच करने के बाद थर्ड अंपायर ने वैभव सूर्यवंशी को 'नॉटआउट' करार दिया.
IND A vs AFG A live score: प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर
आज मैदान पर प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी उतरी है, दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज़ आज अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही प्रियांश ने चौका लगाया है. इस चौके की मदद से पहले ओवर में कुल 7 रन आये.
IND A vs AFG A live score Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें, भारत की पारी शुरू
मैदान पर अंपायर्स के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी उतर चुके हैं और इंडिया 'ए' की पारी की शुरुआत हो गई है. क्रीज पर भारत के 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी और उनके जोड़ीदार मोर्चा संभाल चुके हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है, और हर किसी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं.
India a vs Afghanistan a Live Score Updates:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
India a vs Afghanistan a Live Score: तिलक वर्मा की कप्तानी और टीम का कॉम्बिनेशन
कप्तान तिलक वर्मा के लिए भी यह मैच बतौर लीडर एक बड़ी परीक्षा होने वाला है. पिछले मैच की गलतियों से सबक लेते हुए भारतीय टीम आज अपनी गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में कुछ कड़े फैसले ले सकती है. अफगानिस्तान 'ए' की टीम उलटफेर करने में माहिर है, इसलिए भारतीय थिंक-टैंक को खेल के हर विभाग में अपना शत-प्रतिशत देना होगा. डाम्बुला की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है
India a vs Afghanistan a Live Score Updates: पॉइंट्स टेबल का रोमांच और फाइनल का गणित
इस ट्राई-नेशन सीरीज की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मेजबान श्रीलंका 'ए' की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 पॉइंट्स लेकर और 0.494 के शानदार नेट रन रेट के साथ लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्का कर चुकी है. ऐसे में फाइनल के दूसरे टिकट के लिए अब असली जंग भारत और अफगानिस्तान के बीच ही बची है.
india a vs Afghanistan a live score Vaibhav Suryavanshi: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं नजरें
इस पूरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस और सिलेक्टर्स की नजरें भारत के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहने वाली हैं. वनडे फॉर्मेट में अपनी नई संभलकर खेलने की शैली के कारण वैभव पिछले कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं. आज के इस नॉकआउट जैसे मैच में टीम को उनके स्वाभाविक आक्रामक खेल की जरूरत होगी.
india a vs Afghanistan a live score: इंडिया 'ए' के लिए करो या मरो की स्थिति
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आज होने वाला मुकाबला इंडिया 'ए' के लिए इस ट्राई-नेशन सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण मैच बन चुका है. श्रीलंका 'ए' के खिलाफ पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली करीबी हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है. अगर भारतीय टीम को फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें आज हर हाल में अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ एक बड़ी और धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी.