India vs Zimbabwe 2nd T20I Live Scorecard: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई 2026 को हरारे में खेला गया. जहां भारतीय टीम 90 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 129 रनों पर ही ढेर हो गई. पारी का आगाज करते हुए ब्रायन बेनेट ही कुछ देर तक भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाए. उनके अलावा तडिवनाशे मारुमानी ने 19 गेंदों में 24 और रायन बर्ल 18 गेंदों में 20 रन बनाने में कामयाब रहे. ब्रैड एवंस ने 11 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया.
अभिषेक शर्मा को मिली सर्वाधिक तीन सफलता
दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अभिषेक शर्मा रहे. जिन्होंने 2.5 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा यश ठाकुर और प्रिंस यादव दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. (LIVE SCORECARD)
Here are the LIVE Score Updates of India vs Zimbabwe 2nd T20I Harare Sports Club, Harare
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 रवि बिश्नोई, 9 प्रिंस यादव, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 रिचर्ड अंगारावा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया, ठाकुर को मिली दूसरी सफलता
यश ठाकुर को पारी का दूसरी सफलता तडिवनाशे मारुमानी (24) के रूप में हाथ लगी है. उन्होंने मारुमानी को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 16.1 ओवरों में 9-121 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अभिषेक को मिली दूसरी सफलता, न्यामहुरी को किया बोल्ड
भारतीय टीम को आठवीं सफलता अभिषेक शर्मा ने दिलाई है. उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाज न्यूमैन न्यामहूरी (03) को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. अभिषेक के पारी की यह दूसरी सफलता है. टीम का स्कोर 15.2 ओवरों में 8-119 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए 5 ओवरों में 102 रनों की जरूरत
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 118/7 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के पांच ओवरों में 102 रनों की जरूरत है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: खतरनाक इवांस को अभिषेक ने बनाया शिकार, जीत के काफी करीब पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम को सातवीं सफलता अभिषेक शर्मा ने दिलाई है. उन्होंने खतरनाक मुड़ में नजर आ रहे ब्रैड इवांस को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व इवांस आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद में 19 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के देखने को मिले. टीम का स्कोर 13.3 ओवरों में 7-105 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: तिलक के शिकार बने बर्ल, रिंकू ने पकड़ा गजब का कैच, भारत को मिली 6वीं सफलता
भारतीय टीम को छठवीं सफलता तिलक वर्मा ने दिलाई है. उन्होंने विपक्षी टीम के चौथे क्रम के बल्लेबाज रायन बर्ल को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बर्ल ने कुल 18 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 20 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 11.2 ओवरों की समाप्ति के बाद 6-82 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने 10 ओवरों में बनाए 69 रन, आखिरी के 10 ओवरों में 151 रनों की दरकार
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 151 रनों की दरकार है. रायन बर्ल 15 गेंद में 17 और तडिवनाशे मारुमानी छह गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन, शिवम ने वेस्ली का किया शिकार
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में वेस्ले मधेवेरे आउट हुए हैं. जिन्हें शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया है. श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ा. आउट होने से पूर्व छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वेस्ले तीन गेंद में दो रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 8.2 ओवरों में 5-65 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: खतरनाक हुए प्रिंस, रजा को भी नहीं बख्शा, भारत को मिली चौथी सफलता
भारतीय टीम को चौथी सफलता प्रिंस यादव ने दिलाई है. पारी की उनकी यह दूसरी सफलता भी है. विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा को उन्होंने किशन के हाथों आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. दूसरे टी20 मुकाबले में विपक्षी टीम के कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 6.2 ओवरों में 4-49 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: रवि बिश्नोई की गुगली में फंसे डिओन मेयर्स, भारत को मिली तीसरी सफलता
भारतीय टीम को तीसरी सफलता रवि बिश्नोई ने दिलाई है. उन्होंने विपक्षी टीम के तीसरे क्रम के बल्लेबाज डिओन मेयर्स को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व मेयर्स ने कुल नौ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 12 रन ही बना पाए.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अब प्रिंस ने मारी बाजी, करन का किया शिकार, भारत को मिली दूसरी सफलता
भारतीय टीम को दूसरी सफलता प्रिंस यादव ने दिलाई है. उन्होंने बेन करन को शिवम के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व करन ने पारी का आगाज करते हुए कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीच वह केवल एक रन बना पाए.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: ठाकुर के शिकार बने बेनेट, भारत को मिली पहली सफलता, रंग में रंगे भारतीय गेंदबाज
भारतीय टीम को पहली सफलता ब्रायन बेनेट के रूप में हाथ लगी है. उन्हें यश ठाकुर ने किशन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व बेनेट ने पारी का आगाज करते हुए कुल 19 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 168.42 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 3.5 ओवरों में 1-34 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने 3 ओवरों में बनाए 23 रन
जिम्बाब्वे की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती तीन ओवरों में बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाए हैं. ब्रायन बेनेट 14 गेंद में 22 और बेन करन चार गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा किया शुरू, जीत के लिए बनाने हैं 220 रन
जिम्बाब्वे की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रायन बेनेट और बेन करन पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मयंक यादव डालने को तैयार हैं. जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे को मिला 220 रनों का लक्ष्य
हरारे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 220 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से दूसरे मुकाबले में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा 29 गेंद में नाबाद 60 रन बनाने में कामयाब रहे. कैप्टन श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 25 और वैभव सूर्यवंशी ने नौ गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया. जिम्बाब्वे की तरफ से दूसरे टी20 मुकाबले में ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड अंगारावा, ब्रैड एवंस, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्रायन बेनेट क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: रिंकू सिंह आउट
भारतीय टीम को पांचवां झटका रिंकू सिंह (12) के रूप में लगा है. उन्हें एवंस ने बर्ल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: भारत ने 200 के आंकड़े को किया पार
भारतीय बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 210 रन है. तिलक वर्मा 27 गेंद में 57 और रिंकू सिंह सात गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: शतक से चूके किशन, भारत को लगा चौथा झटका, तिलक पर टिकी नजर
भारतीय टीम को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है. वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद में 184.09 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाकर न्यामहुरी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच ब्रायन ने पकड़ा. टीम का स्कोर 17.1 ओवरों में 4-189 रन है. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (08), वैभव सूर्यवंशी (20), कैप्टन श्रेयस अय्यर (25) और ईशान किशन (81) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड अंगारावा, ब्रायन बेनेट और न्यूमैन न्यामहुरी ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी
तिलक वर्मा ने फिफ्टी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 23 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: दूसरे शतक के करीब किशन, खूब लगा रहे हैं छक्के-चौके, 200 के करीब भारत
ईशान किशन अपने दूसरे टी20 इंटरनेशनल शतक के करीब हैं. 16 ओवरों की समाप्ति के बाद वह 40 गेंद में 187.50 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले हैं. टीम का स्कोर 16 ओवरों की समाप्ति के बाद 171/3 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: भारत ने 150 रन के आंकड़े को किया पार
भारतीय टीम ने 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम का स्कोर 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन है. ईशान किशन 38 गेंद में 73 और तिलक वर्मा 15 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: 6 चौके, 161.29 की स्ट्राइक रेट, किशन ने जड़ा T20I का 12वां अर्धशतक
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 31 गेंद में 161.29 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों की समाप्ति के बाद 121/3रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: भारत ने 10 ओवरों में बनाए 95 रन
भारतीय बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए हैं. ईशान किशन 23 गेंद में 40 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (08), वैभव सूर्यवंशी (20) और कैप्टन श्रेयस अय्यर (25) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड अंगारावा और ब्रायन बेनेट ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: कैप्टन श्रेयस ने भी छोड़ा साथ, ब्रायन के बने शिकार, किशन से जुड़ी आस
भारतीय टीम को तीसरा झटका कैप्टन श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच एवंस ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस ने कुल 20 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 125.00 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके देखने को मिले. सबकी नजर अब ईशान किशन पर टिकी हुई है, जो 24 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: क्रीज पर अंगद बने किशन, 100 के करीब तेजी से बढ़ रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम शुरुआती 100 रन के करीब काफी तेजी से बढ़ रही है. टीम का स्कोर नौ ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 80 रन है. किशन 20 गेंद में 31 और कैप्टन श्रेयस अय्यर 17 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (08) और वैभव सूर्यवंशी (20) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड अंगारावा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: किशन बने अंगद, भारत ने 8 ओवरों में ठोके 69 रन
तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. उनके उम्दा प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह आठ ओवरों की समाप्ति के बाद 17 गेंद में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके निकले हैं. टीम का स्कोर आठ ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 69 रन है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: भारत की सधी शुरूआत, पहले पॉवरप्ले में ठोके 53 रन, किशन बिखेर रहे हैं चमक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं. ईशान किशन 12 गेंद में 18 और कैप्टन श्रेयस अय्यर सात गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (08) और वैभव सूर्यवंशी (20) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड अंगारावा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: भारत ने 5 ओवरों में ठोके 41 रन
भारतीय बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं. ईशान किशन सात गेंद में सात और कैप्टन श्रेयस अय्यर छह गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (08) और वैभव सूर्यवंशी (20) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड अंगारावा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अंगारावा ने वैभव के विस्फोट पर लगाया लगाम
भारतीय टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. जिन्हें रिचर्ड अंगारावा ने अपने जाल में फंसाया है. पारी का तीसरा ओवर डालने आए अंगारावा के ओवर में वैभव ने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 4, 6, 4, 4 लगाया. मगर आखिरी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह चूक गए और गेंद हवा में उछल गई. जहां मुजराबानी ने कोई गलती नहीं की और एक आसान कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. आउट होने से पूर्व वैभव पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में 222.22 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का देखने को मिला.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: मुजाराबानी के शिकार बने अभिषेक, भारत को लगा पहला झटका, वैभव पर टिकी नजर
भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. उन्हें ब्रेसिंग मुजाराबानी ने बर्ल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पहले पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा आठ गेंद में 100 की स्ट्राइक रेट से आठ रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके देखने को मिले. अभिषेक के आउट होने के बाद अब सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में ही जड़े 2 चौके
जिम्बाब्वे की तरफ से पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज दो चौके की मदद से कुल नौ रन बटोरने में कामयाब रहे. अभिषेक शर्मा पांच गेंद में आठ और वैभव सूर्यवंशी एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: खेल शुरू, वैभव-अभिषेक ने संभाला मोर्चा, विपक्षी गेंदबाजों की खैर नहीं!
खेल शुरू हो चुका है. भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा डालने के लिए तैयार हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: टॉस जीतने के बाद सिकंदर रजा का बयान
वहीं टॉस जीतने के बाद विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. विकेट पिछले मुकाबले से अलग नजर आ रही है. हम अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि हरारे में गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है. जिसका हम फायदा उठाना चाहते हैं. बाद में देखेंगे कि बल्लेबाजी के लिए हमारे सामने क्या लक्ष्य सामने आता है. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: पहले बल्लेबाजी करना ही क्यों चाहते थे श्रेयस अय्यर? टॉस के बाद बताई वजह
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. पिछले मुकाबले की तरह आज की पिच टैकी नहीं लग रही है. उछाल भी समान मिलने की उम्मीद है. टीम में एक बदलाव हुआ है. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 रिचर्ड अंगारावा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अशोक की छुट्टी, यश ठाकुर को मिला डेब्यू का मौका
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 रवि बिश्नोई, 9 प्रिंस यादव, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: यश ठाकुर को मिला डेब्यू का मौका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है. जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को प्लेयर इलेवन में मौका मिला है. आज का मुकाबला ठाकुर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मुकाबला है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: यश ठाकुर का सपना हुआ पूरा, डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद
युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया जा रहा है. 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने विदर्भ के साथ 2024-25 में रणजी ट्रॉफी जीती थी और तब से वे 'ए' टीम स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: वैभव सूर्यवंशी से एक और आतिशी पारी की उम्मीद
पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 19 गेंदों में 50 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी. क्रिकेट प्रेमियों को आज भी उनसे वैसे ही बेहतरीन पारी की उम्मीद है. जल्द ही वह एक्शन में नजर आएंगे.
IND vs ZIM Live Score: दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
IND vs ZIM Live Score: 2 रन बनाते ही ईशान बनेंगे 1500 रन बनाने वाले 11वें भारतीय
ईशान किशन T20I में 1500 रन बनाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ दो रन दूर हैं. इसके अलावा 5 से ज्यादा T20I खेलने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों में, रिंकू सिंह (0.822) और तिलक वर्मा (0.763) का प्रति मैच कैच का औसत सबसे ज़्यादा है.